दो साल तक नहीं बढ़ाएंगे रेट... रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी किसे दे रहे हैं यह ऑफर?
Updated on
22-08-2024 02:22 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के मर्जर को अब तक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से हरी झंडी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि दोनों कंपनियां सीसीआई को एडवरटाइजिंग रेट में दो साल तक कोई बढ़ोतरी नहीं करने का प्रस्ताव देने पर विचार कर रही हैं। रिलायंस और डिज्नी ने फरवरी में स्टार इंडिया और वायकॉम18 के मर्जर की घोषणा की है। इस मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी देश की सबसे बड़ी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी होगी जिसकी वैल्यू करीब 8.5 अरब डॉलर होगी। लेकिन सीसीआई ने इस मर्जर को लेकर कई तरह की चिंताएं जताई हैं। इन्हीं चिंताओं को दूर करने के लिए रिलायंस और डिज्नी ने सीसीआई को यह ऑफर दिया है।