ट्रेड एग्रीमेंट
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गोर ने कहा, 'हमारी अर्थव्यवस्था का पैमाना, हमारे लोगों का हुनर और दोनों समाजों में कारोबार करने का जज्बा संभावनाओं को बिल्कुल साफ कर देता है। जरूरत सिर्फ इस बात की थी कि इन अवसरों को हकीकत में बदलने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई जाए। आज हम उस क्षमता का रास्ता खोल रहे हैं।'उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ टैक्स (टैरिफ) और मार्केट तक पहुंच के बारे में नहीं है, बल्कि यह उन संसाधनों और सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के बारे में भी है जो भविष्य की ग्लोबल इकोनॉमी को तय करेंगे। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है।



