पहले तो आइडिया काम नहीं किया। लेकिन, खुशकिस्मती से बाद में कई प्रयोगों के बाद इसी में सफलता हाथ लगी। पहला चीकू पार्लर बोर्डी सीसाइड पर बना था। अब ये पार्लर कई और जगहों पर खुल गए हैं। एक मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर और दो मुंबई-नासिक हाईवे पर हैं। अभी, चीकू पार्लर में कई तरह की भारतीय मिठाइयां, आइसक्रीम और मिल्कशेक मिलता है। ‘मीठा चीकू’ कैटेगरी के तहत वह बर्फी, कतली, पेड़ा, हलवा जैसी मिठाइयां बेचते हैं। चीकू पाउडर और रवा ‘सूखा चीकू’ के तहत बेचा जाता है। जबकि ‘कूल चीकू’ के तहत मिल्कशेक और आइसक्रीम मिलती है।



