PF पर मोटा ताला किसलिए? प्रॉविडेंट फंड से 75% पैसा ही निकाल सकेंगे, कितनी बढ़ेंगी इस फैसले से मुश्किलें

Updated on 18-10-2025 02:24 PM
प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा अब पहले से थोड़ा ज्यादा आजाद होगा। अब आप खाते से 75% तक रकम निकाल सकेंगे, लेकिन 25% हिस्सा नौकरी के दौरान फंड चलाने वाले ईपीएफओ के पास रखना होगा। ईपीएफओ का कहना है कि इससे आपको ऊंची ब्याज दर का फायदा मिलेगा। रिटायरमेंट के लिए बचत बनी रहेगी।

12 महीने का इंतजार

कई लोगों का मानना है कि इससे निवेशक का अपना पैसा लंबे समय तक, शायद पूरी नौकरी के दौरान, फंसा रहेगा। पहले बेरोजगार होने पर दो महीने बाद पूरी पीएफ राशि निकालने की छूट थी। अब इसके लिए साल भर इंतजार करना होगा। पहले आप दो महीने बाद पेंशन की पूरी राशि निकाल सकते थे, अब इसके लिए 36 महीने तक इंतजार करना होगा। प्रॉविडेंट फंड में ही मच्योरिटी से पहले पैसा निकालने पर बंदिशें नहीं हैं। बैंक, पोस्ट ऑफिस, रिजर्व बैंक की स्कीमों का भी यही हाल है। इसे लॉक-इन कहा जाता है, जिसका अर्थ है एक निश्चित समयसीमा, जिसके भीतर निवेशक धनराशि नहीं निकाल सकते।

निवेशकों को फायदे के साथ नुकसान भी

लॉक-इन दोधारी तलवार है। निवेशकों के लिए इसमें फायदे हैं तो नुकसान भी हो सकता है। सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे निवेशक अनुशासित रहते हैं। हमारा मनोविज्ञान अक्सर तात्कालिक संतुष्टि की ओर झुकता है। यदि पैसा आसानी से उपलब्ध हो, तो लोग अक्सर छोटी-मोटी जरूरतों या बाजार में थोड़ी सी गिरावट देखकर ही निवेश निकाल लेते हैं। लॉक-इन सुनिश्चित करता है कि पैसा चक्रवृद्धि ब्याज की ताकत का पूरा लाभ उठा सके। लंबी अवधि में यह छोटी-छोटी बचत अपनी रफ्तार में चलती रहे तो बड़ी पूंजी में बदल जाती है।

क्या टैक्स में मिलेगी छूट?

लॉक-इन वाले कई साधनों पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। सरकार यह लाभ इसलिए देती है ताकि लोग लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। शेयर बाजार से जुड़ी इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम यानी ELSS में तीन साल की लॉक-इन अवधि है। यह निवेशकों को बाजार में गिरावट के दौरान घबराहट में बिक्री करने से रोकती है। जब बाजार नीचे जाता है, तो कई नए निवेशक डर के मारे कम दाम पर अपनी यूनिट बेच देते हैं और नुकसान उठाते हैं। लॉक-इन उन्हें इस गलती से बचाता है और उन्हें बाजार को सामान्य होने तक रुकने का समय देता है।

पीपीएफ जैसी स्कीमों का पैसा सरकार के पास जमा होता है। यह पूंजी सरकार को विकास और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए स्थिर और सुरक्षित स्रोत मुहैया कराती है। इन स्कीमों में निवेश का आकर्षण टैक्स छूट के कारण है। न्यू टैक्स रेजीम ने उस जमाने को पीछे छोड़ दिया है, जब लोग सिर्फ टैक्स बचाने के लिए निवेश करते थे।

यहां निवेशकों को नुकसान

लॉक-इन का प्रावधान अपनी कुछ कमियों के कारण निवेशकों के लिए बड़ी समस्या भी बन सकता है। जिंदगी में इतनी सारी अनिश्चितताएं हैं। किसी भी समय मेडिकल इमरजेंसी आ सकती है। अचानक नौकरी छूट सकती है। महामारी आ सकती है। ऐसे में यदि निवेशक के पास लॉक-इन वाले साधन के अलावा कोई और साधन नहीं है तो मुश्किल होगी। जरूरत पूरी करने के लिए महंगे कर्ज लेने पड़ सकते हैं।

निवेश के लिए लक्ष्य में बदलाव

युवा निवेशकों के वित्तीय लक्ष्य समय के साथ बदल सकते हैं। उन्हें पैसा निकालने के मामले में लचीले रुख वाली स्कीमें चाहिए। कभी-कभी बाजार में बेहतर रिटर्न वाले नए निवेश के अवसर सामने आते हैं। चूंकि निवेशक का पैसा लॉक-इन है, वह इस पैसे को अधिक फायदेमंद साधन में ट्रांसफर नहीं कर पाता है। इससे उसे हाई रिटर्न कमाने के अवसर से से वंचित रहना पड़ता है।

युवाओं के लिए कैसे बाधा?

निवेश की दुनिया इन दिनों बड़ी तेजी से बदल रही है। युवा लंबी अवधि के लिए शेयरों को तेजी से अपना रहे हैं। उनके लिए प्रॉविडेंट फंड पर लॉक-इन बाधा की तरह सामने आया है। उन्हें लगता है कि प्रॉविडेंट फंड के मुकाबले शेयरों या म्यूचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। शायद यही वजह है कि सरकार को फंड का पैसा अनलॉक करने की ढील देनी पड़ी है।

निवेशकों को मिले छूट

पैसे का इस्तेमाल ही न कर पाए, ये अमानवीय भी हो सकता है। इस स्थिति में पेनल्टी भरकर निवेश को तोड़ने की छूट दी जानी चाहिए। ये ठीक है कि इससे बचत का एक हिस्सा बेकार चला जाता है, लेकिन कई बार इंसान की अपनी जरूरतें बाकी चीजों से आगे होती हैं। सिर्फ प्रॉविडेंट फंड ही नहीं, दूसरे साधनों में भी लॉक-इन की कड़ी पाबंदियों में ढील देनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.