रिटेल का किंग कौन... मुकेश अंबानी और राधाकिशन दमानी को फिर से टक्कर देंगे बियाणी

Updated on 22-07-2024 03:02 PM
नई दिल्ली: किशोर बियाणी (Kishore Biyani) ने करीब एक दशक तक भारत के रिटेल सेक्टर में एकछत्र राज किया था। उनकी पहचान देश के रिटेल किंग के तौर पर थी। लेकिन फ्यूचर रिटेल (Future Retail) को उन्होंने फर्श से अर्श पर पहुंचाया था वह आज मुश्किलों में फंसी हैं। लेकिन बियाणी परिवार फिर से रिटेल सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में है। किशोर बियाणी की बेटियां अवनी और अशनि बियाणी और भतीजा विवेक बियाणी ने थिएटर स्टाइल मल्टी-ब्रांड रिटेल फॉर्मेट ब्रॉडवे (Broadway) को को-प्रमोट करने के लिए अभिनेता राणा दग्गुबाती, एनारॉक और सलारपुरिया ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है।
ब्रॉडवे के फाउंडर विवेक बियाणी ने कहा कि ब्रॉडवे को चार लोगों ने मिलकर को-प्रमोट किया है। इसमें मैं और थिंक9 एक यूनिट हैं। साथ ही एक्टर-एंटरप्रेन्योर राणा दग्गुबाती, सलारपुरिया ग्रुप के अपूर्व सलारपुरिया और एनारॉक के अनुज केजरीवाल शामिल हैं। विवेक ने कहा कि सभी प्रमोटर्स ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए अच्छी-खासी राशि निवेख की है। जैसे-जैसे स्टोर्स की संख्या बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे पूंजी जुटाने की भी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रॉडवे का पहला स्टोर अगस्त के अंत में दिल्ली में वसंत कुंज स्थित Ambience Mall में खोला जाएगा। इसके बाद अक्टूबर में हैदराबाद और फरवरी 2025 में मुंबई में स्टोर खोले जाएंगे।
ब्रॉडवे के फाउंडर विवेक बियाणी ने कहा कि ब्रॉडवे को चार लोगों ने मिलकर को-प्रमोट किया है। इसमें मैं और थिंक9 एक यूनिट हैं। साथ ही एक्टर-एंटरप्रेन्योर राणा दग्गुबाती, सलारपुरिया ग्रुप के अपूर्व सलारपुरिया और एनारॉक के अनुज केजरीवाल शामिल हैं। विवेक ने कहा कि सभी प्रमोटर्स ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए अच्छी-खासी राशि निवेख की है। जैसे-जैसे स्टोर्स की संख्या बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे पूंजी जुटाने की भी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रॉडवे का पहला स्टोर अगस्त के अंत में दिल्ली में वसंत कुंज स्थित Ambience Mall में खोला जाएगा। इसके बाद अक्टूबर में हैदराबाद और फरवरी 2025 में मुंबई में स्टोर खोले जाएंगे।

कैसा होगा स्टोर का फॉर्मेट

करीब 25,000 से 35,000 वर्ग फुट में फैले ब्रॉडवे स्टोर में 120 से 150 ब्रांड्स होंगे। बियाणी सिस्टर्स द्वारा लॉन्च फूड स्टोर एंड डाइनिंग कैफे Foodstories भी ब्रॉडवे का हिस्सा है। साथ ही इसमें सैलून, हेल्थ और वेलनेस कंसल्टेशन रूम, सैंपलिंग स्टेशन और स्टूडियो भी शामिल होंगे। केजरीवाल ने कहा कि ब्रॉडवे एक कार्निवाल है। यह अपने आप में एक अलग मॉडल है जिसमें डिजिटल और फिजिकल रिटेल को साथ मिलाया गया है। कंज्यूमर पहले से ही कंटेंट को ऑनलाइन एबजॉर्ब कर रहे हैं और उनके लिए इसे फिजिकली करना एक नेचुरल एक्सटेंशन है। इस तरह ब्रॉडवे आपको एक ही छत के नीचे ब्रांड, कंटेंट और एक्सपीरिएंस दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.