फ्लाइट कैंसिल हो या देरी से उड़े, ट्रैवल इंश्योरेंस रखेगा टेंशन फ्री, मात्र 200 रुपये में मिलेंगी 5000 जितनी सुविधाएं

Updated on 20-07-2024 02:08 PM
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई गड़बड़ी से भारत समेत दुनियाभर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट का असर पड़ा है। काफी फ्लाइट उड़ान ही नहीं भर पाईं। इससे एयरलाइंस को फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं। यात्री एयरपोर्ट पर इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं, दूसरी ओर यात्रियों को अपनी फ्लाइट शेड्यूल करने और रिफंड लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम आता है। ये इंश्योरेंस डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, दोनों तरह की फ्लाइट के लिए होते हैं। एयर टिकट के मुकाबले ये काफी सस्ते होते हैं और उन्हें ऑनलाइन लिया जा सकता है। ये काफी कम कीमत पर मिल जाते हैं।

ट्रैवल इंश्योरेंस उस समय काफी काम आते हैं जब किसी भी वजह से फ्लाइट कैंसिल हो जाती है या देरी से उड़ान भरती है। वजह बारिश, भूकंप, कोहरा आदि कुछ भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनियां यात्री को होटल में रुकने से लेकर कैब और खाने तक की सुविधाएं देती हैं। हालांकि ऐसी स्थिति में एयरलाइंस कंपनियां भी यात्रियों को रहने, खाने-पीने आदि की सुविधाएं देती हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस में मिलने वाली सुविधाएं एयरलाइंस की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से अलग होती हैं।
एयरलाइंस कंपनियों की सुविधाओं में कमी की मिलती हैं शिकायत
हर एयरलाइंस कंपनी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के अनुसार काम करती है। फ्लाइट के देरी से उड़ने या रद्द होने की स्थिति में फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को खाने से लेकर उन्हें आराम करने के लिए जगह देने तक की जिम्मेदारी उस एयरलाइंस कंपनी की होती है जिस एयरलाइंस से यात्री उड़ान भरने वाले होते हैं। लेकिन समय-समय पर एयरलाइंस कंपनियों की ओर से इन सुविधाएं के न मिलने की भी शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम आ सकता है।
कितना आता है इंश्योरेंस का खर्चा?
डोमेस्टिक यानी भारत में ही यात्रा करने के मामले में ट्रैवल इंश्योरेंस का खर्च 100 रुपये से 800 रुपये प्रति यात्री होता है। यह खर्च एक तरफ की यात्रा के लिए है। वहीं इंटरनेशनल मामले में इंश्योरेंस का खर्च अलग-अलग देश के हिसाब से अलग-अलग होता है। यह खर्च 5 हजार रुपये तक हो सकता है। अगर आप डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस लेते हैं तो यह इंश्योरेंस 200 रुपये में मिल जाता है तो आपको 5 हजार या इससे ज्यादा रुपये तक की सुविधाएं ले सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.