कब होगी मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की लिस्टिंग? जेफरीज ने बता दी डेट

Updated on 11-07-2024 05:24 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अब तक अपनी कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के आईपीओ के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन निवेशकों का कहना है कि मोबाइल टैरिफ में हाल में हुई बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि कंपनी जल्दी ही लिस्टिंग की तैयारी में है। ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेफरीज (Jefferies) का मानना है कि 2025 में कंपनी की 112 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर धमाकेदार लिस्टिंग हो सकती है। मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी के साथ ही कंपनी अपने 5G कारोबार को भुनाने की दिशा में आगे बढ़ी है। विश्लेषकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगले महीने संभावित एजीएम में जियो की आईपीओ के बारे में तस्वीर स्पष्ट हो सकती है।

जेफरीज के भास्कर चक्रवर्ती ने कहा कि पहले जियो टैरिफ बढ़ाने में पहल नहीं करती थी लेकिन हाल में वह टैरिफ बढ़ोतरी में सबसे आगे रही। मॉनिटाइजेशन और सब्सक्राइबर मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस करना इस बात का संकेत है कि कंपनी कैलेंयर ईयर 2025 में लिस्टिंग की तरफ बढ़ रही है।
जियो को बाजार में लिस्टिंग करने के लिए अंबानी के पास दो विकल्प हैं। पहला विकल्प है आईपीओ और दूसरा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) जैसा स्पिन-ऑफ। संस्थागत निवेशक स्पिन-ऑफ रूट का पक्ष लेते हैं क्योंकि होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट लिस्टेड एंटिटी पर लागू नहीं होगी। लेकिन आईपीओ से लिस्टिंग के बाद रिलायंस को जियो पर मैज्योरिटी कंट्रोल बनाए रखने में मदद मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.