सिंगापुर से मिली गुड न्यूज तो फार्मा सेक्टर की इस कंपनी के शेयर पहुंचे अपर सर्किट में

Updated on 04-09-2025 03:40 PM
मुंबई: फार्मा सेक्टर की कंपनी वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स (Welcure Drugs & Pharmaceuticals) लिमिटेड (BSE: 524661) के शेयर आज फिर पांच फीसदी चढ़ कर अपर सर्किट में फंसे। कल भी इसके शेयर अपर सर्किट में फंसे थे। दरअसल, कंपनी ने कल घोषणा की कि उसने सिंगापुर स्थित टेलेक्सेल ट्रेड पीटीई लिमिटेड (Telexcell Trade) के साथ एक आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया है कि टेलेक्सेल कंपनी में 20 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर 25% तक इक्विटी हिस्सेदारी अधिग्रहण करने की पेशकश की है।

उभरते बाजार के अवसरों का लाभ

हमारे सहयोगी ईटी की एक खबर के मुताबिक इस अधिग्रहण का उद्देश्य कंपनी की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाना और उभरते बाजारों में अवसरों का लाभ उठाना है। कंपनी ने टेलेक्ससेल ट्रेड पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर के साथ जो स्ट्रेटेजिक इक्विटी इनवेस्टमेंट (Stretagic Equity Investment) के लिए जो समझौता किया है, वह ऑल-कैश इनवेस्टमेंट होगा। यह लगभग 52 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। तभी तो आज सुबह बीएसई में इसके शेयर खुलते ही पांच फीसदी बढ़ कर 9.68 रुपये पर बंद हुए। कल भी यह अपर सर्किट में फंस कर 9.22 रुपये पर बंद हुए थे।

विस्तार के राह पर है कंपनी

इस कंपनी ने हाल ही में एग्रो-फार्मा रिसर्च लेबोरेटरी स्थापित करने के लिए लगभग 70-80 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा की है। इस पहल के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से 80 करोड़ रुपये जुटाने की भी प्रक्रिया में है। उम्मीद है कि 90 दिनों के अंदर सिंगापुर की कंपनी का इसमें निवेश हो जाएगा।

क्या कहना है कंपनी का

कंपनी प्रबंधन ने कहा, "टेलेक्ससेल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर द्वारा प्रस्तावित रणनीतिक निवेश हमारे व्यावसायिक मॉडल और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं की मजबूती को पुष्ट करता है। हमारे हालिया बोर्ड-स्वीकृत स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के साथ, हम तरलता बढ़ाने, शेयरधारक भागीदारी बढ़ाने और स्थायी दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर केंद्रित हैं।"

शेयर स्प्लिट भी

बीते 22 अगस्त को ही वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के निदेशकमंडल की बैठक हुई थी। इस दौरान शेयरों के स्प्लिट का प्रस्ताव पेश हुआ जिसे मंजूर कर लिया गया। कंपनी के 10 रुपये के इक्विटी शेयरों को 10 हिस्से में उप-विभाजित/विभाजित किया जाएगा। स्प्लिट के बाद शेयरों का अंकित मूल्य एक रुपया हो जाएगा। इसी बैठक में, बोर्ड ने प्रस्तावित रिकॉर्ड तिथि पर कंपनी के पात्र इक्विटी शेयरधारकों को प्रतिभूति प्रीमियम के पूंजीकरण द्वारा 1:10 (प्रत्येक दस इक्विटी शेयर के लिए एक बोनस इक्विटी शेयर) के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया और उसे मंजूरी दी। ये फैसले कंपनी के शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.