वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया का आईपीओ हुआ ओपन, पैसा लगाने से पहले जानिए सबकुछ

Updated on 14-09-2024 11:57 AM
 इंदौर। वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार को खुल गया है। 18 सितंबर तक निवेशक शेयरों के लिए निवेश कर सकते हैं। 23 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सेंज पर लिस्ट होंगे।

कंपनी 492.88 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए वेस्टर्न कैरियर्स 400 करोड़ के 23,255,813 नए शेयर जारी कर रही है। कंपनी के निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए 92.88 करोड़ के 5,400,000 शेयर बेच रहे हैं।


वेस्टर्न कैरियर्स के आईपीओ में कितना पैसा लगा सकते हैं?


वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया ने इश्यू का प्राइस बैंड 163 रुपये से 172 रुपये प्रति शेयर रखा है। रिटेल निवेशक एक लॉट में 87 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। अगर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 172 रुपये के हिसाब से 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं, तो 14,964 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट में 1131 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 1,94,532 रुपये निवेश करने होंगे।


कंपनी ने कितना रिजर्व रखा


वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया लिमिटेड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए इश्यू का 50 फीसदी रिजर्व रखा है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी और बाकी 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए है।


वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया लिमिटेड के बारे में


वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया लिमिटेड की स्थापना 2011 में हुई थी। इसका हेड ऑफिस कोलकाता में है। यह एक मल्टी मॉडल, रेल फोक्स्ड 4पीएल एसेट-लाइट लॉजिस्टिक्स कंपनी है, जो सड़क, रेल, पानी, एयर ट्रांसपोर्ट और वैल्यू एडेड सर्विसेज की रेंज के साथ लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है।

कंपनी मेटल, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स फार्मास्यूटिकल्स, केमिकल, इंजीनियरिंग, ऑयल और गैस के साथ रिटेल सेक्टर्स में भी सर्विस देता है। टाटा स्टील, हिंडाल्को, इंडस्ट्रीज, जिंदल स्टेनलेस, JSW स्टील और कोटेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड इसके क्लाइंट हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.