नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का पहला घना कोहरा छा गया। इस वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 40 उड़ानें रद्द हो गईं। वहीं दो फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइनों ने यात्रियों को इस बारे में आगाह किया है। कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह दृश्यता (visibility) लगभग जीरो हो गई है। इससे यात्रियों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि कुछ जगहों पर तो 5 से 10 मीटर तक ही दिखाई दे रहा था। वहीं दिल्ली में प्रदूषण ने भी समस्या बढ़ाई। कई जगह एक्यूआई लेवल 450 पार चला गया।कोहरा का बड़ा असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया। इंडिगो ने एक्स पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में आज सुबह से सर्दी का पहला कोहरा दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम बदलने के कारण, कुछ उड़ानों को उड़ान भरने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।' एयरलाइन ने आगे कहा, 'हम समझते हैं कि आपकी योजनाएं, कार्यक्रम और कनेक्शन महत्वपूर्ण हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपकी यात्रा के दौरान हमारी टीमें आपकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोहरे के कारण सड़क यातायात भी धीमा हो सकता है, इसलिए एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी जाती है।इन एयरलाइंस ने भी दी सलाह
एयर इंडिया ने भी इसी तरह की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता खराब है, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। एयरलाइन ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने को कहा।कैसा है भारत का पैक्ड फूड मार्केट
इमारक ग्रुप (Imarc Group) के अनुसार भारत का पैक्ड फूड मार्केट साल 2033 तक 224.8 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज करेगा। यह साल 2025 से 2033 के बीच 6.5% की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ेगा। कंपनी ने कहा कि साल 2024 में बिक्री 121.3 अरब डॉलर थी। इस ग्रोथ का कारण तेजी से शहरीकरण, सुविधा वाले भोजन की मांग और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बढ़ना है।