महंगी हुई शाकाहारी थाली, मांसाहारी थाली के घटे दाम, जान लीजिए क्या हैं कारण

Updated on 05-10-2024 12:17 PM
नई दिल्ली: शाकाहारी थाली की कीमत सितंबर में पिछले साल के मुकाबले 11% बढ़ गई, जबकि मांसाहारी थाली 2% सस्ती हुई है। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। शाकाहारी थाली की बढ़ी हुई लागत का कारण सब्जियों की कीमतों में हुई वृद्धि है, जो सामूहिक रूप से थाली की कुल कीमत का 37% है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में प्याज की कीमत में सालाना आधार पर 53%, आलू की कीमत में 50% और टमाटर की कीमत में 18% की वृद्धि हुई है।

प्याज और आलू की कीमतों में इजाफा कम आवक के कारण हुआ है, जबकि टमाटर के उत्पादन पर भारी वर्षा का प्रभाव पड़ा है, जिसकी वजह से कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स के निदेशक-शोध, पुशन शर्मा ने बताया कि ब्रॉयलर की कीमत में कमी के कारण नॉन-वेज थाली की लागत में पिछले साल की तुलना में कमी दर्ज की गई है। उम्मीद है कि खरीफ की आपूर्ति बाजार में आने के बाद प्याज की कीमतों में मामूली सुधार होगा। आलू की कीमतों में भी गिरावट आने की उम्मीद है, हालांकि कम आपूर्ति के कारण टमाटर की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं।

दाल ने बिगाड़ा बजट

दालों की कीमत शाकाहारी थाली की लागत का 9 प्रतिशत है। पिछले वर्ष उत्पादन में कमी के कारण सितंबर में इसमें 14% बढ़ोतरी देखी गई। दालों की कीमत बढ़ने के साथ इस वर्ष प्रारंभिक स्टॉक कम हो गया। स्टॉक में कमी की वजह से कीमतों में और तेजी आई। रिपोर्ट के अनुसार, ईंधन की लागत में 11% की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल सितंबर में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये से घटकर इस साल मार्च में 803 रुपये हो गई।

ईंधन की लागत में आई इस गिरावट की वजह से थाली की लागत में और वृद्धि रुक गई। रिपोर्ट के अनुसार, नॉन-वेज थाली में ब्रॉयलर की कीमत में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की अनुमानित गिरावट आई है। यह नॉन-वेज थाली की कीमत का 50 प्रतिशत हिस्सा है। थाली की औसत लागत की गणना उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में प्रचलित इनपुट कीमतों के आधार पर की जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.