रूस के साथ लड़ाई में बर्बाद हो गया यूक्रेन! बन गया यूरोप का सबसे गरीब देश
Updated on
26-08-2024 04:56 PM
नई दिल्ली: रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था और तबसे दोनों देशों के बीच लगातार लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई ने यूक्रेन को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। काम धंधा ठप पड़ा है और लाखों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। लोगों को पानी और खाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इस लड़ाई ने लाखों लोगों को गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिया है। हालत यह हो गई है कि यूक्रेन यूरोप का सबसे गरीब देश बन गया है। आईएमएफ के मुताबिक यूक्रेन की प्रति व्यक्ति आय 4,500 डॉलर रह गई है। मोल्दोवा की भी यही स्थिति है। ये दोनों देश यूरोप के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।