ट्रंप ने बताया कितना पैसा है उनके पास... सिर्फ क्रिप्टो से कमाए रुपये, जानें भारत से कितनी हुई कमाई

Updated on 14-06-2025 02:44 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी संपत्ति का पहला सार्वजनिक वित्तीय विवरण जारी किया है। यह विवरण शुक्रवार को जारी किया गया। रॉयटर्स के अनुसार, इसमें उनके परिवार की क्रिप्टोकरेंसी में भागीदारी से हुई कमाई का भी खुलासा किया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक ट्रंप की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 13,800 करोड़ रुपये) है।

ट्रम्प ने वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नामक एक क्रिप्टो कंपनी से टोकन की बिक्री से 57.35 मिलियन डॉलर (करीब 500 करोड़ रुपये) की आय बताई है। उन्होंने इस वेंचर से जुड़े 15.75 बिलियन गवर्नेंस टोकन के स्वामित्व का भी खुलासा किया है। यह विवरण 13 जून को हस्ताक्षरित किया गया था। इसमें यह नहीं बताया गया कि यह किस अवधि को कवर करता है। लेकिन, क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी और रिपोर्ट में दी गई अन्य जानकारी के आधार पर, ऐसा लगता है कि इसमें दिसंबर 2024 के अंत तक की कमाई शामिल है। ये आंकड़े ट्रंप की कमाई के हैं, न कि खर्चों के बाद का नेट प्रॉफिट। मतलब, इसमें से अभी खर्चे निकालने बाकी हैं।

कितनी हुई कमाई?

रॉयटर्स के अनुसार ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी, गोल्फ कोर्स, लाइसेंसिंग एग्रीमेंट, रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों से 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए हैं। उनकी ज्यादातर संपत्ति ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में निवेश की गई है। यह कंपनी उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल को चलाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.