अपने ही जाल में फंस गए ट्रंप! दुनिया पर टैक्स लगाने चले थे, अब अमेरिका को ही उठाना पड़ सकता है नुकसान

Updated on 19-06-2025 05:28 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'मेकिंग अमेरिका ग्रेट अगेन' योजना शायद उल्टी पड़ जाए। इससे अमेरिका के लोगों और उद्योगों को नुकसान हो सकता है। ऑटो पर लगने वाले 30 अरब डॉलर के टैरिफ का सीधा असर कार खरीदने वालों पर पड़ेगा। सीधे शब्दों में कहें तो इसका बोझ अमेरिकी लोगों को ही उठाना पड़ेगा।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई आते ही टैरिफ लागू हो जाएंगे। इससे कारों की कीमतें लगभग 2000 डॉलर (1.74 लाख रुपये) प्रति वाहन तक बढ़ जाएंगी। इससे अमेरिका में कारों की कीमतें और भी बढ़ जाएंगी। जानकारों के मुताबिक यह बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा कार खरीदने वाले को ही चुकाना होगा।

कितना पड़ेगा बोझ?

कंसल्टेंट फर्म एलिक्स पार्टनर्स (AlixPartners) का अनुमान है कि ऑटो कंपनियां टैरिफ की लागत का लगभग 80 प्रतिशत सीधे ग्राहकों पर डाल देंगी। इस वजह से ग्राहकों को औसतन प्रति कार लगभग 1760 डॉलर ज्यादा देने होंगे।

बढ़ी कीमत के कारण अगले तीन सालों में अमेरिका में ऑटो की बिक्री 10 लाख वाहन तक गिर सकती है। हालांकि, फर्म को उम्मीद है कि साल 2030 तक बिक्री 1.7 करोड़ सालाना तक पहुंच जाएगी। यह पिछले साल की तुलना में 10 लाख ज्यादा है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि टैरिफ का असर कम होने लगेगा।

कार कंपनियों को कितना नुकसान?

अमेरिका की बड़ी कार कंपनियों ने पहले ही इसके असर के बारे में बता दिया है। जनरल मोटर्स को इस साल टैरिफ से 5 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, फोर्ड को 2.5 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। दोनों कंपनियों का कहना है कि वे कीमतों में बदलाव करके इस नुकसान को कम करने की योजना बना रही हैं।

गिर सकता है टैरिफ

एलिक्स पार्टनर्स का अनुमान दूसरों से कम गंभीर है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि व्यापार वार्ता में प्रगति होने के साथ-साथ टैरिफ समय के साथ कम हो जाएंगे। आयातित कारों पर मौजूदा 25 प्रतिशत टैरिफ पूरी तरह से असेंबल किए गए वाहनों पर 7.5 प्रतिशत और पार्ट्स पर 5 प्रतिशत तक गिर सकता है। अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) के तहत आने वाले वाहनों के लिए दरें और भी कम हो सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.