आज Phoenix Mills और Cipla समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्‍नल

Updated on 28-07-2025 12:41 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच वित्तीय, आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 721 अंक लुढ़क गया था, जबकि निफ्टी में 225 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 721.08 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर एक महीने के निचले स्तर 81,463.09 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 786.48 अंक गिरकर 81,397.69 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बिकवाली के दबाव में 225.10 अंक यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 24,837 अंक पर आ गया था।

शुक्रवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयरों में जून तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद सबसे ज्‍यादा 4.73 फीसदी की गिरावट आई थी। इसके अलावा, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अडानी पार्ट्स के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। दूसरी तरफ सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Indian Energy Exchange, Phoenix Mills, Home First Finance, Gravita India, Syrma SGS Technology, Cipla और Torrent Pharma हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Chennai Petroleum, Intellect Design, APL Apollo Tubes, Swan Energy, MRPL, Union Bank India और KFIN Technologies के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.