आज Nava Bharat और IDBI Bank समेत इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, दांव लगाना चाहेंगे

Updated on 22-08-2025 02:07 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 142.87 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,000.71 अंक और निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,083.75 अंक पर बंद हुआ।

सत्र के दौरान तेजी का नेतृत्व फार्मा शेयरों ने किया। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.95 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। वहीं, फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी और कमोडिटीज लाल निशान में बंद हुए। लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 221.55 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,708.95 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 2.05 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,966.35 पर था।

किसमें आई तेजी, किसमें मंदी

सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बीईएल, टाइटन, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। पावर ग्रिड, इटरनल (जोमैटो), एचयूएल, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, एसबीआई, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे।

बाजार में उतार-चढ़ाव का कारण

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा, क्योंकि निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली की और पहली तिमाही के आय के कमजोर अंत के कारण प्रीमियम मूल्यांकन को लेकर चिंता जताई। शुक्रवार को होने वाली जैक्सन होल सेमिनार और जीएसटी युक्तिकरण से जुड़ी राजकोषीय चिंताओं के कारण बढ़ते घरेलू बॉन्ड यील्ड से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Nava Bharat, IDBI Bank, Lemon Tree Hotels, Tejas Networks, India Cements, Reliance Power और Caplin Point शामिल हैं। 143 से ज्यादा शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.