आज Havells India, Greenpanel Industries समेत ये शेयर भरेंगे झोली, तेजी के संकेत

Updated on 12-09-2024 01:00 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में दो दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा था। बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंक लुढ़क गया था। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.13 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 81,523.16 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे स्तर 82,134.95 अंक तक गया था। हालांकि, कारोबार समाप्ति से पहले बिकवाली दबाव आया और सूचकांक 498.15 अंक नीचे आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.65 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 24,918.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स को सबसे ज्यादा करीब छह प्रतिशत का नुकसान हुआ था। इसके अलावा एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रही थीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व शामिल थीं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Hawkins Cookers, RBM Infracon, TVS Holdings, PI Industries, Himadri Speciality Chemical, Tata Communications, Dodla Dairy, Havells India, Greenpanel Industries और GM Breweries पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Craftsman Automation, Swaraj Engines, Shriram Finance, SBI Life Insurance, SBI Life, Ceat, Muthoot Finance, Vijaya Diagnostic Centre और Motilal Oswal Financial Services के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Prism Johnson, Apar Industries, PNB Housing, Century Textiles, Bajaj Auto, Natco Pharma और Jyothy Labs शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.