आज Bajaj Steel, Paytm समेत ये शेयर भर सकते हैं झोली, क्या दांव लगाना चाहेंगे?

Updated on 04-10-2024 12:56 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गुरुवार को इस साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। मिडिल ईस्ट में मचे तनाव के कारण शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स में 1769 अंकों की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 82,497 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 547 अंकों की गिरावट के साथ 25,250 अंकों पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को एक ही दिन में करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट

शेयर मार्केट में गुरुवार को आई गिरावट साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट रही। इससे पहले सेंसेक्स 4 जून को 4390 अंक और 5 अगस्त को 2223 अंक गिरा था। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक दिन में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता तनाव है। इस तनाव के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

लगभग सभी लाल निशान पर बंद हुए


गुरुवार को JSW स्टील को छोड़ सभी स्टॉक नुकसान में रहे। सबसे ज्यादा नुकसान एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स के शेयरों में दिखाई दिया। इनमें 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं रिलायंस, मारुति और एशियन पेंट्स ऐसे रहें जिनमें गिरावट 4 फीसदी से कुछ ही नीचे रही। JSW स्टील के शेयर में गुरुवार को एक फीसदी से कुछ ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) ने Bajaj Steel Industries, Elantas Beck India, Blue Dart Express, Paytm, Kfin Technologies और Metropolis Healthcare सहित अन्य कंपनियों पर तेजी का रुख दिखाया है।

एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में आ सकती मंदी


एमएसीडी ने Dixon Technologies, Bajaj Auto, Kaynes Technology, Shriram Finance, Mankind Pharma, Bharti Airtel और Bikaji Foods International सहित अन्य कंपनियों के शेयर में मंदी के संकेत दिए हैं। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इनमें दिखाई दे रही खरीदारी


Jubilant Ingrevia, Vijaya Diagnostic, BSE, Deepak Fertilisers, JSW Steel, Marico, और Lloyds Metals के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने अपने नए 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर को छुआ है। यह संकेत देता है कि इन शेयर में तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.