राजस्थान की तपती जमीन पर उगा दिए सेब, फलों की खेती से लाखों रुपये कमाती है यह महिला

Updated on 06-10-2024 12:52 PM
नई दिल्ली: अगर आपसे कहा जाए कि देश में सेब की खेती किस राज्य में होती है तो आप कश्मीर या हिमाचल प्रदेश का नाम लेंगे। वहीं आपसे कहा जाए कि राजस्थान में भी सेब की खेती होती है तो आप चौंक जाएंगे। सोचेंगे कि ठंडे प्रदेशों में उगने वाला सेब राजस्थान की तपती जमीन पर भला कैसे उग सकता है। लेकिन यह 100 फीसदी सच है। और इसे सच कर दिखाया है संतोष देवी खेदड़ (Santosh Devi Khedar) ने।

संतोष देवी राजस्थान के सीकर में फलों की खेती करती हैं। इनके खेत में सेब के 100 पेड़ हैं। खास बात यह है कि यह ऑर्गेनिक खेती करती हैं। प्रत्येक पेड़ से सालाना 80 किलो सेब की पैदावार होती है। खेती के अलावा संतोष देवी नर्सरी का भी कारोबार करती हैं। फलों की खेती और नर्सरी से संतोष देवी सालाना करीब 40 लाख रुपये का कारोबार करती हैं।

50 डिग्री तापमान में खेती

संतोष देवी राजस्थान के सीकर के बेरी गांव में रहती हैं। उन्होंने सेबों की खेती साल 2015 में शुरू की थी। उस दौरान उन्होंने 1.25 एकड़ के खेत के एक हिस्से में सेब के 100 पौधे लगाए थे। यहां सेब की खेती करना बड़ी चुनौती थी क्योंकि सेब की खेती ठंडे प्रदेश में की जाती है। उनके गांव में गर्मियों के मौसम में तापमान 45 डिग्री के करीब तक पहुंच जाता है।

संतोष देवी बताती हैं कि वह खास किस्म के खेब उगाती हैं। ये HRMNN 99 किस्म के सेब होते हैं। ये ऐसे सेब हैं जिनकी पैदावार अधिक तापमान में होती है। वह कहती हैं कि इन सेबों को हिमाचल प्रदेश के एक किसान ने विकसित किया था। साथ ही अहमदाबाद स्थित नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) ने इसका सपोर्ट किया था।

खुद पर किया भरोसा

संतोष देवी को भरोसा था कि वह सीकर में इतनी गर्मी में सेब की खेती कर लेंगी। उन्हें ऑर्गेनिक खेती का भी अनुभव था। अनुभव और भरोसा के बदल पर उन्होंने लगभग नामुमकिन से काम को मुमकिन कर दिखाया। वह बताती हैं कि जब मिट्टी को ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किया जाता है और केमिकल का इस्तेमाल न किया जाए तो किसी भी चीज की खेती आराम से की जा सकती है।

अन्य फलों की भी खेती

संतोष देवी के पास अनार के भी 220 पौधे हैं। प्रत्येक पौधे से सालाना करीब 60 किलो अनार मिलते हैं। इसके अलावा वह जैविक मौसमी, किन्नू, नींबू और चीकू भी उगाती हैं। वह अनार को 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचती हैं। वह पौधों की नर्सरी से भी अच्छी कमाई करती हैं।

संतोष बताती हैं कि वह नर्सरी के जरिए फलों के पौधे बेचती हैं। इनमें केसर आम, चीकू, मौसमी, सेब, अमरूद, अनार और नींबू शामिल हैं। नर्सरी ने वह लगभग 25 लाख रुपये सालाना की कमाई करती हैं। नर्सरी आय का सबसे बड़ा स्रोत है। बाकी की आय फलों की बिक्री से होती है।

कितनी होती है कुल कमाई?

संतोष कहती हैं कि वह सेब को 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर बेचती हैं। वह बताती है कि खरीदार जैविक सेब खरीदने के लिए उनके शेखावाटी कृषि फार्म और नर्सरी में आते हैं। वह कहती हैं कि इन सेबों का स्वाद अन्य किस्म के सेबों की तुलना में ज्यादा मीठा होता है। फलों की बिक्री और नर्सरी से वह सालाना करीब 40 लाख रुपये की कमाई करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.