गिरते बाजार में अपर सर्किट छू गया यह शेयर

Updated on 08-10-2025 02:26 PM
नई दिल्ली: बुधवार को शेयर मार्केट में गिरावट आई। इसके बावजूद एनएसई पर एक शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस शेयर का नाम ओसेल डिवाइसेस (Osel Devices) है। यह एसएमई सेगमेंट का शेयर है। पिछले एक साल में इसमें 200 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी ने सितंबर 2024 में NSE SME Emerge सेगमेंट में 70 करोड़ रुपये के इश्यू साइज के साथ शेयर बाजार में कदम रखा था।

बुधवार को बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। लेकिन कुछ देर बाद ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। दोपहर 1 बजे बीएसई करीब 50 अंक और एनएसई करीब 28 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इस गिरावट के बाद भी एनएसई पर ओसेल डिवाइसेस के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा और यह 562.25 रुपये पर पहुंच गया

क्यों आई इसमें तेजी?

इस शेयर में तेजी इसलिए आई क्योंकि जाने-माने निवेशक और परम कैपिटल ग्रुप के फाउंडर मुकुल महावीर अग्रवाल ने इस स्मॉलकैप कंपनी में 13 लाख से ज्यादा शेयर यानी 7.56% हिस्सेदारी खरीदी है। मुकुल महावीर अपनी आक्रामक निवेश रणनीतियों के लिए जाने जाते हैं और उन्हें कैपिटल मार्केट्स में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है।

एक साल में जबरदस्त रिटर्न

यह शेयर पिछले 3 महीनों में 63% और पिछले 6 महीनों में 90% से ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं पिछले एक साल में इस शेयर ने 218% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं कंपनी ने सितंबर 2024 में शेयर बाजार में कदम रखा था। तब से यह शेयर अपने इश्यू प्राइस 160 रुपये प्रति शेयर से 251% बढ़ चुका है। कंपनी ने 23.8% के प्रीमियम पर लिस्टिंग की थी और यह 129 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यानी 44,16,000 शेयरों के मुकाबले 57,06,60,000 शेयर बिड्स मिले थे

क्या करती है कंपनी?

यह कंपनी व्यावसायिक उपयोग के लिए एलईडी डिस्प्ले सिस्टम बनाती है। ये सिस्टम विज्ञापन, बिलबोर्ड, कॉर्पोरेट बोर्डरूम, प्रेजेंटेशन, प्रमोशनल डिस्प्ले, कमांड सेंटर और फ्रंट साइनेज जैसे कई कामों में इस्तेमाल होते हैं। इन सिस्टम में एक कंटेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म भी होता है, जिससे यूजर्स अपने फोन या कंप्यूटर से आसानी से जुड़कर कंटेंट को मैनेज और डिस्प्ले कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.