स्मगलिंग वाली या नकली सिगरेट बेच रहे थे, कोरियाई कंपनी की शिकायत पर देश भर में छापेमारी

Updated on 19-12-2025 12:51 PM
आपको पता है कि पान शॉप पर बिक रहे कोरयाई ESSE सिगरेट लीगल रूप से नहीं बिक रहे हैं। यह सिगरेट या तो स्मगलिंग के जरिये लाई गई है या ये नकली हैं। जी हां, अब इस कोरियाई सिगरेट कंपनी के ब्रांड के नाम पर हो रही नकली सिगरेट की बिक्री को रोकने के लिए देश भर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कल ही दिल्ली एनसीआर में 14 थोक विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया और लाखों सिगरेट जब्त किए गए।

हाई कोर्ट के आदेश पर पड़ा छापा

कल यानी गुरुवार, 18 दिसंबर को दिल्ली और एनसीआर में कुल 14 स्थानों पर एकसाथ छापेमारी कर नकली सिगरेट के सप्लाई चेन को ब्रेक करने का प्रयास किया गया। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर कोरिया की कंपनी केटी एंड जी (KT&G) तथा उसके भारतीय पार्टनर एसएस राणा एंड कंपनी (S.S. Rana & Co.) ने एनफोर्समेंट अधिकारियों संग मिलकर 14 थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान नकली ESSE ट्रेडमार्क वाले सभी उत्पादों को जब्त कर लिया गया। विक्रेताओं के पास इन नकली उत्पादों से संबंधित कोई रिकार्ड ही नहीं था। कोरियन कंपनी ने दिल्ली समेत एनसीआर में उसके ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर नकली उत्पादों की सप्लाई करने वाले कुल 14 आरोपियों के खिलाफ हाई कोर्ट में केस दायर किया था।

अन्य स्थानों पर भी पड़ेगें छापे

एसएस राणा एंड कंपनी की तरफ से बताया गया कि इसी मामले में कोर्ट के निर्देश पर ही दिल्ली समेत एनसीआर में छापेमारी की कार्रवाई की गई। नकली तंबाकू उत्पादों के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अब जल्द ही मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में भी ऑपरेशन चलाए जाएंगे। केटी एंड जी एचक्यू के आईपी डिवीजन के निदेशक यंग-हुन किम ने कहा कि हम ईएसएसई ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ता भारत में असली ईएसएसई उत्पादों पर भरोसा कर सकें।

सरकार का रेवेन्यू कलेक्शन प्रभावित

एसएस राणा एंड कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर विक्रांत राणा ने कहा कि भारत में गैर-कानूनी और नकली सिगरेट का बढ़ना एक गंभीर चुनौती है जो सरकारी रेवेन्यू को कम करता है। दसअसल, ये सिगरेट स्मगल कर भारत लाए जाते हैं, इसलिए सरकार को इससे एक पैसे का रेवेन्यू नहीं मिलता है। यदि वैध तरीके से आए सिगरेट बिकेंगे तो सरकार को करोड़ों का रेवेन्यू मिलेगा।

सरकार के मानकों का पालन नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 3 दिसंबर 2024 को Cigarettes and Other Tobacco Products (Packaging and Labelling) Amendment Rules, 2024 लागू किया है। यह एक जून 2025 से देश भर में लागू हो गया है। इसके मुताबिक अब सिगरेट के हर पैक पर लीगल पिक्टोरियल वार्निंग छपी होगी। उसमें मोटे अक्षरों से लिखा होगा “TOBACCO CAUSES PAINFUL DEATH”. यही नहीं, उस पर कैंसरग्रस्त व्यक्ति के मुंह का फोटो भी रहेगा। इसमें फोटो का रंग, उसका फोंट साइज आदि स्पष्ट कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.