रिकॉर्ड तोड़ते बाजार में आज Ipca Laboratories समेत ये शेयर कराएंगे कमाई, तेजी के संकेत

Updated on 27-09-2024 01:09 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा था। बीएसई सेंसेक्स 666 अंक से अधिक उछलकर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ था। एनएएसई निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंच गया था। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच वाहन और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा था। बीएसई सेंसेक्स 666.25 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 85,836.12 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 760.56 अंक चढ़कर 85,930.43 अंक के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 211.90 अंक यानी 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 26,216.05 अंक के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 246.75 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 26,250.90 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से मारुति में करीब पांच फीसदी की तेजी आई थी। इसके अलावा टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और नेस्ले के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे। लार्सन एंड टुब्रो और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे थे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने TVS Holdings, Ceat, Tata Communications, Ipca Laboratories, GMR Power & Urban Infra, और Dalmia Bharat पर तेजी का रुख दिखाया है।
एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Page Industries, Bajaj Holdings, Dhunseri Investment, Coforge, Sundaram Finance, Radico Khaitan, Globus Spirits, Hawkins Cookers और Titan Company के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Lloyds Metal, Blue Star, Samvardhana Motherson, Apollo Tyres, Trent, Shriram Finance और M&M शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में दिख रही बिकवाली

जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें RBL शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का न‍िचला स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में ग‍िरावट का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.