बजट में रेलवे का जिक्र तक नहीं, बुरी तरह लुढ़के शेयर, एक तो 8% से ज्यादा गिरा

Updated on 23-07-2024 05:51 PM
नई दिल्ली: मंगलवार को रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। एक शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इसका कारण रहा कि वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए किसी भी घोषणा का जिक्र नहीं किया। हाल ही में हुए ट्रेन हादसों के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने और नई ट्रेनों के लिए कुछ घोषणाएं हो सकती हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसी का कारण रहा कि रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट आई। बता दें कि वित्त मंत्री ने इस साल एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। उसमें रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये देने की बात कही कई गई थी। इससे माना जा रहा था कि इस पूरक बजट में रेलवे के लिए ज्यादा रकम आवंटित की जा सकती है ताकि रेलवे की स्थिति को और मजबूत किया जा सके। लेकिन बजट में ऐसा कुछ नहीं हुआ और लोगों को निराशा हाथ लगी।

ऐसी रही रेलवे के शेयरों की स्थिति


IRCTC: 3 फीसदी से ज्यादा गिरा
रेलवे का यह शेयर भी गिरावट से बच नहीं पाया। इसमें 3.31 फीसदी की गिरावट आई। सुबह यह 1,015.70 रुपये पर खुला था। बजट के बाद यह 940 रुपये तक आ गया। हालांकि दिन में इसमें बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ और यह करीब 973 रुपये पर बंद हुआ।

IRFC: 5 फीसदी की गिरावट
इस शेयर में मंगलवार को 5 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर 207 रुपये पर खुला था। कुछ गिरावट के बाद यह 209 रुपये पर पहुंच गया। बजट खत्म होने के बाद इसमें जबरदस्त गिरावट आई और यह करीब 164 रुपये पर आ गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ बढ़ोतरी हुई और दिन में यह करीब 194 रुपये पर बंद हुआ।

RVNL: 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट
कुछ समय पहले फर्राटे मारने वाला यह शेयर भी मंगलवार को धड़ाम हो गया। इसमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। सुबह यह 634.80 रुपये पर खुला था। बजट खत्म होने के बाद यह गिरकर 561.70 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें भी कुछ सुधार आया और यह 590.30 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में इस शेयर में एक दिन में 5.42 फीसदी की गिरावट आई।
Railtel: 6 फीसदी से ज्यादा गिरा यह शेयर
रेलवे के लिए सेफ्टी सिस्टम समेत दूसरी सुविधाएं मुहैया कराने वाली इस कंपनी का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा गिर गया। सुबह यह 541.50 रुपये पर खुला था। बजट खत्म होने के बाद इसमें 450 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई। हालांकि दिन में इसमें बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ और यह करीब 491 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में इसमें 6.21 फीसदी की गिरावट आई।
IRCON: 8 फीसदी से ज्यादा लुढ़का
रेलवे से जुड़े इस शेयर में मंगलवार को सबसे ज्यादा गिरावट आई। यह गिरावट 8 फीसदी से ज्यादा रही। यह शेयर मंगलवार को सुबह 321.85 रुपये पर खुला था। खुलने के कुछ देर बाद ही इसमें मामूली बढ़ोतरी देखी गई। जब बजट खत्म हुआ तो यह धड़ाम से 262 रुपये पर आ गया। यह 293.25 रुपये पर बंद हुआ। इसमें दिन में 8.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।रेलवे के ये शेयर भी गिरे
इनके अलावा रेलवे से जुड़े और भी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। Titagarh Rail Systems Ltd के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। वहीं Container Corporation of India Ltd (Concor) के शेयर भी लुढ़के। हालांकि इनमें बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आई। यह शेयर मात्र 0.85 फीसदी ही गिरा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.