दुनिया का सबसे महंगा आईलैंड, यहां रुकने का किराया 84 लाख रुपये रोजाना, लेकिन शर्त यह है...

Updated on 08-09-2024 11:40 AM
नई दिल्ली: आईलैंड पर जाना काफी पर्यटकों को अच्छा लगता है। चारों ओर पानी से घिरे रहने और यहां ग्रीनरी होने के कारण इन आईलैंड की खूबसूरती देखते ही बनती है। काफी पर्यटक इन आईलैंड पर रात भी रुकना भी पसंद करते हैं। लेकिन इसके लिए किराया चुकाना होता है। एक दिन का किराया लाखों रुपये हो सकता है। फिलीपींस का एक प्राइवेट आईलैंड भी ऐसा ही है जो यहां रुकने वाले लोगों को एक दिन का लाखों रुपये किराया लेता है। यही नहीं, यहां रुकने की शर्त भी होती है।

शर्त यह है कि इस आईलैंड पर कम से कम 3 दिन के लिए रुकना होता है। ऐसे में तीन दिन का किराया करोड़ों रुपये हो जाता है। फिलीपींस में बने इस प्राइवेट आईलैंड का नाम बनवा (Banwa) है। 15 एकड़ में फैला यह आईलैंड फिलीपींस के पलावन द्वीपसमूह का हिस्सा है। यह आईलैंड अपने आप में एक रिजॉर्ट है। यह दुनिया का सबसे महंगा रिजॉर्ट है।

48 लोगों के रुकने की सुविधा


इस आईलैंड पर 6 विला हैं। एक विला में चार बेडरूम, एक प्राइवेट इन्फिनिटी पूल, जकूजी आदि चीजें मौजूद हैं। प्रत्येक बेडरूम में दो लोगों के रहने की सुविधा मौजूद है। इस प्रकार एक विला में 8 लोग रह सकते हैं। ऐसे में इस आईलैंड पर एक साथ 48 लोग रह सकते हैं। यह रिजॉर्ट चारों ओर पानी से घिरा है। इसलिए यहां सीप्लेन और हेलीकॉप्टर के जरिए ही पहुंचा जा सकता है।

इतना है किराया


एक बेड रूम में दो मेहमानों का किराया 2650 डॉलर (2.23 लाख रुपये) प्रति दिन है। यह शुरुआती कीमत है। कम से कम एक विला बुक कराना होता है। इसके लिए सामान्य सीजन में एक दिन का किराया करीब 9 लाख रुपये होगा। यहां कम से कम तीन दिन की बुकिंग करानी होती है। ऐसे में एक विला के लिए तीन दिन का किराया करीब 27 लाख रुपये चुकाना होगा। पीक टाइम में किराया काफी बढ़ जाता है। पीक टाइम में एक दिन का किराया 84 लाख रुपये तक हो जाता है। तीन दिन के लिए 2.50 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

ये हैं इस आईलैंड की खासियतें

  • यहां कई तरह की आउटडोर एक्टिविटी मौजूद हैं। इनमें स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, स्वीमिंग आदि मौजूद हैं। इसके अलावा यहां स्टारगेजिंग, टेनिस और गोल्फ का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
  • आप यहां एक विला या पूरे आईलैंड को किराए पर ले सकते हैं। पूरे आईलैंड को बुक कराने पर प्रति विला के हिसाब से किराया देना होता है। हर विला में इन्फिनिटी पूल मौजूद है।
  • इस आइलैंड तक मनीला से प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर के जरिए डेढ़ घंटे में और हांगकांग से 3 घंटे में पहुंचा जा सकता है। मनीला से सीधे हेलीकॉप्टर और सीप्लेन की सुविधा भी मौजूद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.