जिस काम में 75 साल लगे वह 5 साल में हो जाएगा... निर्मला सीतारमण ने क्यों किया यह दावा

Updated on 05-10-2024 12:10 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि देश में प्रति व्यक्ति आय अगले पांच साल में दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों के कारण लोगों के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि के साथ-साथ आर्थिक असमानता में भी कमी आएगी। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कौटिल्य इकनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा कि आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक हमें प्रति व्यक्ति आय $2,730 तक पहुंचने में 75 साल लगे लेकिन इसमें $2,000 और जोड़ने में केवल पांच साल लगेंगे। आने वाले दशकों में देश में आम आदमी के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारत डायनैमिक जियोपॉलिटिकल स्थिति से भी लाभ उठा सकता है। दुनिया सप्लाई चेन में बदलाव चाहती है और भारत इसका फायदा उठा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत खुद को ग्लोबल जियोपॉलिटिकल री-पोजीशनिंग के बीच पाता है। यह स्थिति भारत के लिए एक संरचनात्मक शक्ति के रूप में कार्य कर सकती है। भारत को नई अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था से लाभ मिलेगा जो आज की दुनिया में पावर डिस्ट्रीब्यूशन को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए फिर से आकार ले रही है।

टेक्नोलॉजी से समस्या

वित्त मंत्री ने कहा कि युवा आबादी, खपत में मजबूत वृद्धि, इनोवेशन में उछाल और एक मजबूत वित्तीय प्रणाली भारत को तेजी से बढ़ने में मदद करेगी। उन्होंने भारत के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की। सीतारमण ने कहा कि एक खंडित दुनिया में भू-राजनीतिक जोखिम शामिल हैं, जहां कई लगातार संघर्ष बदतर हो सकते हैं।

सीतारमण ने कहा कि टेक्नोलॉजी के आने से सभी स्तरों पर श्रमिकों पर अधिक स्थाई प्रभाव पड़ सकता है। इसके गंभीर आर्थिक और सामाजिक प्रभाव हो सकते हैं। पूरी दुनिया इससे जूझ रही है लेकिन भारत के लिए यह अधिक गंभीर है। इसकी वजह यह है कि भारत को अपनी विशाल युवा आबादी और लाखों लोगों के लिए आजीविका बनाने की आवश्यकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.