टूट रही भारत और चीन के बीच की दीवार, चाइनीस सामान से हटेंगी बंदिशें, क्या है सरकार की तैयारी

Updated on 04-11-2025 01:36 PM
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच रिश्ते सुधरने के संकेत मिल रहे हैं और व्यापार की दीवार टूटती नजर आ रही है। इसी कड़ी में भारत सरकार अब चीन और दूसरे देशों से आने वाले इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, जूते, रोजमर्रा के घरेलू सामान, स्टील और कच्चे माल जैसे सामानों के आयात से जुड़े लंबित प्रस्तावों को जल्द ही मंजूरी देने की तैयारी कर रही है।

यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि साल 2020 की शुरुआत में चीन के साथ सीमा पर हुई झड़पों के बाद भारत ने ऐसे आयात पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब जब रिश्ते बेहतर हो रहे हैं और हाल ही में जीएसटी में कटौती के बाद कई उपभोक्ता वस्तुओं की मांग बढ़ी है। इस कारण सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार इस प्रक्रिया के तहत चीन और अन्य देशों में बने सामानों को भारत में लाने के लिए वहां की कंपनियों को जरूरी सर्टिफिकेशन (प्रमाणन) दिया जाएगा, जिससे निर्यात तेजी से हो सकेगा। पिछले हफ्ते उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ( DPIIT ) ने निर्माताओं से उन कंपनियों का कंपनी-वार विवरण मांगा है जहां विदेशी निर्माताओं के सर्टिफिकेशन स्कीम में देरी हो रही है

स्थानीय मांग पूरा करने में मिलेगी मदद

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले इस विभाग ने सभी जरूरी जानकारी और वर्तमान स्थिति भी मांगी है। इसी तरह का एक मैसेज उद्योग निकायों और संघों को भी भेजा गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, 'हम जल्द ही चीन सहित कई देशों के सप्लायर्स के लिए लाइसेंस जारी करना और उनका नवीनीकरण करना शुरू कर देंगे। हम इस प्रक्रिया को शुरू करेंगे और आवेदनों का मूल्यांकन हर मामले के आधार पर करेंगे।'
केंद्र सरकार उद्योगों को सप्लाई बढ़ाने और त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करना चाहती है। 22 सितंबर से टैक्स में कमी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कंपनियों ने कीमतें कम कीं, जिसके बाद कारों और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री में भारी उछाल आया। इस वजह से कई सामानों का स्टॉक खत्म हो गया। प्रीमियम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े स्क्रीन वाले टीवी, डिशवॉशर, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर के लिए पहली बार ऐसा हो रहा है कि ग्राहकों को कई हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है

BIS का अप्रूवल जरूरी

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से किसी भी निर्माण इकाई (चाहे वह भारत में हो या विदेश में) का अप्रूवल लेना जरूरी है। यह उन तैयार उत्पादों, उनके पुर्जों और कच्चे माल के लिए है जो क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) के तहत आते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर जूते और यहां तक कि बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) प्रोडक्ट भी शामिल हैं।

सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में BIS के अधिकारियों की एक टीम विदेशी निर्माण इकाइयों का दौरा करती है। जहां स्थानीय फैक्ट्रियों के लिए अप्रूवल तुरंत मिल जाते थे, वहीं विदेशी प्लांट्स के लिए यह प्रक्रिया काफी धीमी थी। चीन में बने सामानों के लिए तो लगभग कोई अप्रूवल नहीं मिल रहा था, जिससे भारत में सप्लाई चेन बाधित हो रही थी।

व्यापार को लेकर बढ़ रही नजदीकी

यह नया फैसला भारत-चीन व्यापार वार्ता में फिर से जुड़ाव का संकेत माना जा रहा है। इससे पहले चीन ने छह महीने के अंतराल के बाद भारत को भारी दुर्लभ पृथ्वी चुम्बक का निर्यात फिर से शुरू किया था। इस कदम से इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के घरेलू निर्माताओं पर दबाव कम हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा और वहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं और भारत ने चीनी व्यापार वीजा जारी करना भी शुरू कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.