माचिस के बराबर है शेयर का दाम, सिंगापुर से आई बड़ी खबर तो लगने लगा अपर सर्किट

Updated on 23-07-2025 01:37 PM
मुंबईकृषि उत्पादों और इससे जुड़े प्रोडक्ट के साथ साथ शेयर और सिक्योरिटीज में ट्रेड करने वाली अहमदाबाद की कंपनी IFL Enterprises Ltd की तरफ से बड़ी खबर आई है। इस कंपनी में सिंगापुर की Unique Global Managed Services PTE. Ltd. निवेश करना चाहती है। इसके बाद आईएफएल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में ज़बरदस्त उछाल आया है। इसके शेयर कल भी अपर सर्किट में बंद हुए थे। आज भी सुबह बाजार खुलते ही यह पांच फीसदी चढ़ कर अपर सर्किट में फंस गया।

क्या आई है खबर

शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक आगामी एक अगस्त को IFL Enterprises के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक होनी है। इसी बैठक में यूनिक ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज पीटीई के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सिंगापुर की यह कंपनी आईएफएल इंटरप्राइजेज में 12% तक हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। यह हिस्सेदारी स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट ज़रिए खरीदी जाएगी। यह निवेश शेयर बाजार के नियामक SEBI और FEMA तथा रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार होगा।

भेजा है एलओआई

यूनिक ग्लोबल ने जो संकेत दिया है, उसके मुताबकि यह निवेश लम्बे समय के लिए और रणनीतिक होगा। इस बारे में यूनिक ग्लोबल ने आईएफएल इंटरप्राइजेज को एक लेटर ऑफ़ इंटेंट (LOI) भेजा है। LOI में कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 12% हिस्सेदारी खरीदने की बात कही है। यह कीमत IFL के शेयर की मौजूदा कीमत से 100% ज़्यादा है।

रोज लग रहे हैं अपर सर्किट

बीएसई में आज सुबह आईएफएल इंटरप्राइजेज के शेयर 1.01 रुपये पर खुला जो कि आज के लिए इसका अपर सर्किट था। इसी के साथ यह अपर सर्किट में लॉक हो गया। हालांकि थोड़ी देर में यह एक पैसा गिर कर एक रुपया पर आया लेकिन फिर से अपर सर्किट में पहुंच गया। इस शेयर में कल यानी मंगलवार, 22 जुलाई, 2025 को भी अपर सर्किट लग रहा था। IFL के शेयर 0.97 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे जो कि यह शेयर कल पांच फीसदी चढ़ कर अपर सर्किट में बंद हुआ था।

क्या कहती है कंपनी

IFL Enterprises ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है "कंपनी मानती है कि ये दिलचस्पी एक बड़े निवेशक द्वारा कंपनी के प्रदर्शन, काम करने के तरीके और भविष्य की संभावनाओं पर एक मज़बूत भरोसा है।" कंपनी के निदेशक मीट डाइरेक्टर का कहना है कि यह प्रस्ताव अभी मैनेजमेंट के पास है। मैनेजमेंट इस पर विचार कर रहा है। इसके बाद इसे बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के सामने रखा जाएगा। बोर्ड इस पर ज़रूरी विचार-विमर्श करेगा और आगे की कार्रवाई करेगा। बोर्ड से मंज़ूरी मिलने और लेन-देन पूरा होने के बाद कंपनी को वित्तीय और रणनीतिक फ़ायदे होने की उम्मीद है।

एफपीओ को भी पसंद आई है कंपनी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 11 जुलाई, 2025 तक चार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भी कंपनी में 16.08% हिस्सेदारी खरीदी है। Al Maha Investment Fund PCC-ONYX Strategy, Minerva Venture Fund, Nautilus Private Capital Ltd और Nova Global Opportunities Fund PCC-Touchstone ने कंपनी में 4.02% हिस्सेदारी खरीदी है। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई, 2025 को हुई बैठक में कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने 49,47,19,229 राइट्स इक्विटी शेयर जारी करने की मंज़ूरी दी थी। हर शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये थी और इसे 1 रुपये में ही जारी किया गया। इसके बाद कंपनी की पेडअप कैपिटल 1,24,50,43,393 रुपये हो गई है।

क्या करती है कंपनी

IFL Enterprises Ltd. की स्थापना सन 2009 में हुई थी। यह कंपनी फल, सब्ज़ी, बीज (Seed), ऑर्गेनिक और हर्बल प्रोडक्ट्स का आयात और निर्यात करती है। इसके साथ ही कंपनी एग्री कमोडिटी प्रोडक्ट्स की भी ट्रेडिंग करती है। इन कारोबार में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और वेयरहाउसिंग भी शामिल है। इसके अलावा कंपनी स्टॉक, बॉन्ड और शेयरों जैसे फाइनेंशियल इंस्टुमेंट्स में भी ट्रेड करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.