पांच रुपल्ली से भी कम का है शेयर, गिरते बाजार में भी हर रोज फंस रहा है अपर सर्किट में, आखिर क्यों?

Updated on 26-08-2025 02:15 PM
मुंबई: फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर में करिअर बनाने वालों के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉम चलाने वाली एक कंपनी है विंटेज नॉलेज एकेडमी (Vantage Knowledge Academy)। बीते 17 दिसंबर को BSE में इसका शेयर 90 रुपये से ऊपर ट्रेड हुआ था। यह बीते 20 अगस्त को गिर कर 3.27 रुपये तक गिर गया था। इस समय फिर से इस स्टॉक में तेजी दिख रही है। 20 अगस्त के बाद से ही इसका शेयर हर रोज अपर सर्किट में फंस रहा है। अभी भी इस शेयर की कीमत 4.50 रुपये से कम है। हम बता रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

क्या चल रही है शेयर की कीमत

आज बीएसई में सुबह के सत्र में ही खूब गिरावट दिख रही है। सुबह 10 बजे बीएसई सेंसेक्स करीब 600 अंक नीचे था। तब भी विंटेज नॉलेज एकेडमी के शेयर पांच फीसदी बढ़ कर अपर सर्किट पर पहुंच गया। कल भी यह अपर सर्किट में 4.15 रुपये पर बंद हुआ था। आज यह 4.35 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर पिछले कई दिनों से अपर सर्किट में ही बंद हो रहा है।

शेयर में क्यों आया उछाल

Vantage Knowledge Academy ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि इसने Chartered Global Investment Banker (CGIB) सर्टिफिकेशन प्रोग्राम को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है। दरअसल, उसका CGIB प्रोग्राम 23 अगस्त, 2025 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित MoneyExpo इवेंट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। CGIB सर्टिफिकेशन एक व्यापक, तीन-स्तरीय प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन है। यह उन लोगों के लिए है जो इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं या जो अभी शुरुआत कर रहे हैं। यह 18 महीने का प्रोग्राम है। Vantage CBIG सर्टिफिकेशन डिटेल्स के अनुसार Chartered Global Investment Banker प्रोग्राम को Investment Banker's Foundation ने विकसित किया है। Vantage Knowledge Academy इसकी आधिकारिक ट्रेनिंग पार्टनर है।

क्या कहना है कंपनी का

कंपनी का कहना है कि इस कोर्स को विश्व स्तर पर प्रासंगिक बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सैद्धांतिक अवधारणाओं को केस स्टडीज, इंडस्ट्री सिमुलेशन और एक कैपस्टोन क्रॉस-बॉर्डर डील प्रोजेक्ट के साथ एकीकृत करता है ताकि व्यावहारिक तत्परता सुनिश्चित हो सके। ट्रेनिंग ऑनलाइन दी जाएगी, जिससे प्रशिक्षु को अपनी गति से सीखने की सुविधा मिलेगी और लाइव एक्सपर्ट-लेड सेशन से भी लाभ होगा।

लंबी अवधि में क्या है शेयर का प्रदर्शन

BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इसके शेयर में आज भी 5% की तेजी आई। इस शेयर में एक सप्ताह के दौरान करीब 20% की तेजी आ चुकी है। इसके बावजूद, Vantage Knowledge Academy के शेयरों ने लंबी अवधि में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल के दौरान इस स्टॉक में 80% की गिरावट आई है, जबकि ईयर-टू-डेट (YTD) आधार पर यह करीब 90% नीचे है। Vantage Knowledge Academy स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर ₹90.14 है, जो 17 दिसंबर 2024 में छुआ गया था, जबकि इसका 52-सप्ताह का निम्न स्तर ₹3.27 है, जो बीते 20 अगस्त को छुआ गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.