दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी का आने वाला है आईपीओ, इस साल का दूसरा सबसे बड़ा Issue होगा

Updated on 10-07-2025 02:29 PM
मुंबई: भारत की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Asset Management Company)। यह अपना IPO या प्रारंभिक सार्वजिनक निर्गम लाने वाली है। कंपनी की योजना इस आईपीओ से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस बारे में शेयर बाजार के नियामक सेबी (SEBI) के समक्ष आईपीओ डॉक्यूमेंट (DRHP) जमा कर दिया गया है। यदि सेबी से हरी झंडी मिल जाती है तो यह इस साल का दूसरा सबसे बड़ा IPO हो सकता है।

आईपीओ ऑफर फोर सेल होगा

कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर के पास जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं। इसे ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (Draft Red Herring Prospectus) कहते हैं। प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फोर सेल (OFS) होगा। इस IPO में प्रूडेंशियल पीएलसी (Prudential Plc) अपनी 1.77 करोड़ शेयर बेचेगी। यह कंपनी में उसकी 10% हिस्सेदारी है। प्रूडेंशियल, ICICI बैंक लिमिटेड ( ICICI Bank Ltd.) को IPO से पहले 2% हिस्सेदारी और बेचेगी।

क्या है योजना

ब्लूमबर्ग न्यूज़ (Bloomberg News) के अनुसार, इस IPO से कंपनी 10,000 करोड़ रुपये ($1.2 बिलियन) जुटा सकती है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन लगभग $12 बिलियन आंका जा सकता है। साल 1998 में स्थापित इस इस जॉइंट वेंचर (joint venture) में ICICI बैंक का 51% हिस्सा है। वहीं, यूके (UK) की प्रूडेंशियल के पास बाकी 49% हिस्सा है।

इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ कौन

आईपीओ बाजार में पिछले दिनों ही HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (HDB Financial Services Ltd.) का आईपीओ आया था। यह आईपीओ 12,500 करोड़ रुपये या $1.5 बिलियन का था। लिस्टिंग के बाद इसके शेयर बहुत तेजी से बढ़े हैं। ब्लूमबर्ग के डेटा (data) के अनुसार, यह इस साल का सबसे बड़ा IPO था।

कितनी बड़ी है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Association of Mutual Funds in India) के डेटा के अनुसार, 30 जून 2025 तक ICICI प्रूडेंशियल के पास 9.4 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन था। सिर्फ SBI म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) के पास इससे ज्यादा संपत्ति है, जो कि 11.1 लाख करोड़ रुपये है। इस हिसाब से एसबीआई म्यूचुअल फंड देश की सबसे बड़ी एएमसी है।

कौन करेगा आईपीओ को लीड

ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड (ICICI Securities Ltd.) और सिटीग्रुप इंक (Citigroup Inc.) को शुरू में इस IPO को लीड (lead) करने की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में कंपनी ने 16 और बैंकों को शामिल किया है। इनमें HSBC होल्डिंग्स पीएलसी (HSBC Holdings Plc), गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक (Goldman Sachs Group Inc.), जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी (JPMorgan Chase & Co.) और मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.