पड़ोसी देश के सबसे अमीर शख्स, अमिताभ बच्चन और जेआरडी टाटा के हैं बड़े फैन, जानें कितनी है नेटवर्थ

Updated on 08-09-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: जब भी दुनिया के सबसे अमीरों की बात आती है तो उसमें एलन मस्क, मार्क जकरबर्ग, अंबानी और अडानी जैसे लोगों का नाम आता है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में दुनिया के टॉप 20 अमीरों में किसी भी पड़ोसी देश के शख्स का नाम नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वहां अमीर लोग नहीं हैं। पड़ोसी देश नेपाल की बात करें तो यहां के बिनोद चौधरी सबसे अमीर इंसान हैं। यह नेपाल के एकमात्र अरबपति भी हैं। बिनोद चौधरी लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल ब्रांड वाई वाई (Wai Wai) के फाउंडर हैं। इनके ये नूडल्स भारत समेत कई देशों में काफी पसंद किए जाते हैं। फोर्ब्स के अनुसार इनकी नेटवर्थ 1.80 अरब डॉलर (करीब 15 हजार करोड़ रुपये) है। फोर्ब्स की अमीरों की सूची में वह 1794वें नंबर पर हैं। बिनोद चौधरी 2026 तक अपने ग्रुप की भारतीय खाद्य इकाई को लिस्‍ट करने की योजना बना रहे हैं।

भारत से जुड़ी हैं परिवार की जड़ें


बिनोद चौधरी चौधरी का जन्म काठमांडू में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ। हालांकि इनके परिवार की जड़ें भारत से जुड़ी हैं। बिनोद चौधरी के दादा भारत में रहते थे। बाद में वह नेपाल चले गए और वहां उन्होंने कपड़े का कारोबार शुरू किया। बाद में बिनोद चौधरी ने अपने परिवार के इस बिजनेस को संभाला। इसमें उन्होंने कई प्रयोग किए और बिजनेस को ज्यादा सफलता दिलाई। बिनोद चौधरी अमिताभ बच्चन और जेआरडी टाटा के बहुत बड़े फैन हैं।

ऐसे आया नूडल्स बेचने का आइडिया


एक बार बिनोद चौधरी थाईलैंड की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने वहां देखा कि लोग नूडल्स को खाना काफी पसंद करते हैं। यहां से उनके दिमाग में आइडिया आया कि वह भी नूडल्स की दुनिया के कदम रखेंगे। नेपाल वापस आकर उन्होंने खुद का ब्रांड 'वाई वाई' लॉन्च करने का फैसला किया।

कई बिजनेस में है कदम


बिनोद चौधरी का बिजनेस सिर्फ नूडल्स तक ही नहीं है। वह और भी कई बिजनेस में कदम रख चुके हैं। साल 1990 में बिनोद चौधरी ने सिंगापुर में सिनोवेशन ग्रुप की स्थापना की थी। 5 साल बाद यानी 1995 में उन्होंने नेपाल के नबील बैंक में दुबई सरकार की नियंत्रित हिस्सेदारी खरीदी।

दान देने में भी आगे


बिनोद चौधरी दान देने और दूसरे सामाजिक कामों में भी काफी आगे हैं। नेपाल में साल 2015 में विनाशकारी भूकंप आया था। इसमें काफी लोगों की जान गई थी और काफी आर्थिक नुकसान हुआ था। इसमें मदद के लिए बिनोद चौधरी आगे आए थे। उन्होंने स्कूलों और घरों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान दिया। साथ ही उन्होंने इस आपदा से प्रभावित लोगों को हजारों जूस कार्टन, भोजन और पानी के साथ-साथ वाई वाई नूडल्स के 5 लाख पैकेट भी दिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.