छोटे व्यापारियों पर कोई चार्ज नहीं
आज 5 करोड़ से ज्यादा व्यापारी लेनदेन के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, सभी क्रेडिट कार्ड स्वीकार करने वाली पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनें रखने वाले व्यापारियों की संख्या 1 करोड़ से भी कम है। यूपीआई पर RuPay क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन MDR सिर्फ बड़े व्यापारियों पर लगता है। छोटे व्यापारी को 2000 रुपये से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगता है। इसी वजह से छोटे दुकानदार भी इसे आसानी से अपना रहे हैं। जानकारों का कहना है कि UPI से जुड़ी क्रेडिट लाइन पर QR पेमेंट के जरिए क्रेडिट की पहुंच बढ़ा रही है।कैसे मिला बढ़ावा, क्या हैं चुनौतियां?
PwC इंडिया ने अपनी हालिया रिपोर्ट के मुताबिक UPI पर RuPay क्रेडिट कार्ड को लिंक करने की सुविधा ने डिजिटल पेमेंट में क्रांति ला दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब यूजर्स आसानी से QR-आधारित ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। रिवॉर्ड्स और एक साथ बिल पेमेंट का फायदा भी उठा सकते है। इस इनोवेशन ने क्रेडिट कार्ड को अपनाने और इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है।Bernstein की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे-जैसे UPI छोटे व्यापारियों के बीच क्रेडिट की पहुंच बढ़ाएगा, क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 2000 रुपये से कम के ज्यादातर ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज (MDR) नहीं लगता, जिससे कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ धीमी रह सकती है।



