मेरी दिवाली बर्बाद करने के लिए थैंक्यू... IRCTC की टिकट बुकिंग साइट फिर हुई ठप, लोगों का फूटा गुस्सा

Updated on 17-10-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: रेलवे की टिकट ऑनलाइन बुक करने वाली IRCTC की वेबसाइट पर आज फिर डाउन हो गई। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से दिक्कत हुई। मोबाइल ऐप का भी यही हाल रहा। करीब आधे घंटे बाद यह सामान्य हो गई। लेकिन इस दौरान लाखों यूजर्स को भारी परेशानी हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है।

यह पहला मौका नहीं है जबकि आईआरसीटीसी की ट्रेन टिकट बुकिंग साइट डाउन हुई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में तो तीन-तीन बार ऐसा हो चुका है। इस बार भी धनतेरस से एक दिन पहले उस समय सर्विस डाउन हुई है जबकि तत्काल की बुकिंग शुरू होनी थी। यूजर्स ने जैसे ही IRCTC की साइट खोली, उन्हें एक मैसेज दिखाई देगा। इसमें लिखा था कि अगले घंटे तक बुकिंग और कैंसिलेशन सेवा इस साइट पर उपलब्ध नहीं है। असुविधा के लिए खेद है। कैंसिलेशन और टीडीआर फाइल करने के लिए आप कस्टमर केयर नंबर 14646,08044647999 & 08035734999 पर कॉल करें या फिर etickets@irctc.co.in. पर मेल करें।

धनतेरस पर बुकिंग

रेलवे टिकट बुकिंग की एकमात्र साइट IRCTC.co.in ही है। इस पर रोजाना करीब 12.5 लाख टिकटों की बिक्री होती है। रेलवे के कुल टिकटों में से करीब 84% टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप से होती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे ट्रेन के एसी श्रेणी (AC Class) के लिए तत्काल कोटे (Tatkal Quota) की टिकट बुकिंग खुलती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.