एयर इंडिया की दुर्घटना से जुड़े कुल मुआवजे के दावे 475 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकते हैं। इसमें 350 मिलियन डॉलर की देनदारी भी शामिल है, क्योंकि मरने वालों में 50 से ज्यादा विदेशी नागरिक थे। चंद्रशेखरन ने कहा कि हम इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। कंपनी हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस बीच, एयर इंडिया ने पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एयरलाइन ने कहा है कि वह जल्द से जल्द सभी दावों का निपटारा करेगी।



