टाटा कैपिटल आईपीओ ने उड़ाई खुशी, क्या एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स भी छीनेगा चैन? जीएमपी बढ़ा रहा धड़कन

Updated on 13-10-2025 01:10 PM
नई दिल्ली: टाटा कैपिटल का आईपीओ आज सोमवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इसने लिस्टिंग पर निवेशकों को निराश किया। यह बीएसई पर एक फीसदी से कुछ जरा सी तेजी के साथ लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। वहीं कल यानी मंगलवार को एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ भी लिस्ट होगा। पिछले दो-तीन दिनों से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ के जीएमपी ने भी निवेशकों की धड़कन बढ़ाई हुई है।

पहले बात टाटा कैपिटल आईपीओ की। इसका आईपीओ प्राइस 326 था। सोमवार को यह शेयर 4 रुपये के मामूली फायदे के साथ 330 रुपये पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के कुछ देर बाद यह 332.80 रुपये तक पुहंचा। सुबह 11:30 बजे यह शेयर लिस्टिंग प्राइस से मामूली गिरावट के साथ 329.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था। लिस्टिंग से पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) जीरो हो गया था।

टाटा कैपिटल के जीएमपी ने किया था निराश

टाटा कैपिटल आईपीओ का जीएमपी शुरू ये ही निराश कर रहा था। एक-दो मौकों को छोड़ दें तो इसके जीएमपी में कभी तेजी नहीं आई। इसमें तेजी कम और गिरावट ज्यादा रही। स्थिति यह थी कि जिस दिन यह आईपीओ खुला था, उस दिन यह पूरी तरह भरा ही नहीं था। हालांकि काफी एक्सपर्ट्स इस बात पर जोर देते रहे कि यह शेयर लॉन्ग टर्म वाला है। निवेशक जीएमपी देखकर इसमें निवेश न करें। और जब आज यह लिस्ट हुआ तो जीएमपी के अनुसार इसने निवेशकों को निराश किया।

क्या एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स करेगा धमाल?

कल यानी मंगलवार को एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ की लिस्टिंग होगी। इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त भाव मिल रहा है। वहीं यह खुलने के कुछ ही देर बाद पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे निवेशकों का कितना जबरदस्त समर्थन मिला। हालांकि पिछले कुछ दिनों में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ के जीएमपी ने भी निवेशकों की धड़कन बढ़ा दी हैं।

क्या है एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ का जीएमपी?

इस आईपीओ का 10 अक्टूबर को अलॉटमेंट हो चुका है। जिन निवेशकों को इसके शेयर मिले हैं, वे डीमैट अकाउंट में आ चुके हैं। अब निवेशकों को इसकी लिस्टिंग का इंतजार है। ग्रे मार्केट में जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए भी इस आईपीओ के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा।
लेकिन अलॉटमेंट के बाद उसकी चाल कुछ उल्टी शुरू हो गई। 11 और 12 अक्टूबर को इसके जीएमपी में गिरावट आ गई, जिससे उन निवेशकों की धड़कनें बढ़ गईं जिन्हें इसके शेयर मिले हैं। अलॉटमेंट वाले दिन इसका जीएमपी 395 रुपये था। यानी इस शेयर के 34.65% की तेजी के साथ 1535 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद थी। लेकिन अगले दो दिन की गिरावट के बाद इसका जीएमपी 370 रुपये पर आ गया। हालांकि आज सोमवार को इसके जीएमपी में कुछ तेजी आई और यह 378 रुपये पर पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.