स्टॉक, म्यूचुअल फंड या सोना... चुनावी नतीजों से पहले किस पर लगाएं दांव? जानिए क्या कह रहे हैं जानकार
Updated on
21-05-2024 02:27 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार के अनुभवी ट्रेडर्स से लेकर नए म्यूचुअल फंड निवेशकों तक, सभी को 4 जून 2024 का बेसब्री से इंतजार हैं। इस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा कि चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में भारी तेजी आएगी। उनके पूछा गया था कि क्या चुनाव नतीजों को लेकर शेयर बाजार में घबराहट दिख रही है? इस पर मोदी ने कहा कि जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो पूरे हफ्ते ट्रेड करने वाले लोग थक जाएंगे। लोकसभा चुनावों के पिछले कुछ चरणों में कम मतदान के कारण नतीजों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। इससे शेयर बाजार में बेचैनी दिख रही है। सूत्रों का अनुमान है कि चुनाव समाप्त होने तक शेयर बाजार में उथल-पुथल जारी रहेगी। कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निवेशकों को 4 जून 2024 से पहले सस्ते में शेयर खरीदने की सलाह दी थी। उनका कहना था चुनाव नतीजों के बाद बाजार में तेजी आएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि शेयर मार्केट में गिरावट को चुनावों से जोड़ना सही नहीं है। सवाल यह है कि चुनाव नतीजे आने तक निवेशकों का क्या करना चाहिए? ET Wealth Online ने इस बारे में एक्सपर्ट्स से बात की...