आज FACT और Happiest Minds समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत

Updated on 11-03-2026 01:47 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी में 233 अंक की तेजी आई थी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के जल्द समाप्त होने के संकेत के बीच कच्चे तेल के दाम में नरमी देखने को मिली थी। इसके अलावा, दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर हुआ था।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 639.82 अंक यानी 0.82 फीसदी बढ़कर 78,205.98 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 960.09 अंक चढ़कर 78,526.25 अंक पर पहुंच गया था। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 233.55 अंक यानी 0.97 फीसदी चढ़कर 24,261.60 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से फायदे में रही थीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल शामिल थे।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Authum Investment, FACT, Happiest Minds, Rashtriya Chemicals, ABSL AMC, Redington और Dixon Technologies शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Polycab India, KEI Industries, Finolex Cables, Hexaware Technologies, Onesource Mobility, Poly Medicure और Coforge के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
 26 February 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
 26 February 2026
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था पर खास रोशनी डाली। जल्‍द ही इसके टॉप…
 26 February 2026
नई दिल्ली: कैम्पा... सॉफ्ट ड्रिंक का एक ऐसा नाम जो आज आपको हर जगह सुनने को मिल जाएगा। 80 और 90 के दशक तक इस देसी कोल्ड ड्रिंक ने भारतीयों के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
 25 February 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: साइबर सिटी बेंगलुरु में लगे एटीएम से कैश लगभग गायब है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह कैश नहीं मिल पा रहा…
 25 February 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
 24 February 2026
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…
Advt.