सिर्फ 2 हजार रुपये से शुरू किया काम, अब 6 लाख महीने की कमाई, क्‍या है बिजनेस?

Updated on 29-09-2024 01:08 PM
नई दिल्‍ली: ठाणे की रहने वाली 39 साल की ललिता पाटिल ने घर से ही टिफिन सर्विस शुरू करके एक करोड़ रुपये की कमाई करने वाला बिजनेस खड़ा कर दिया है। 2016 में सिर्फ 2,000 रुपये से ललिता ने टिफिन सर्विस शुरू की थी। 2019 में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की स्टार्टअप प्रतियोगिता जीतकर उन्‍होंने 7 लाख रुपये हासिल किए। इस पैसे से अपना रेस्तरां 'घरची आठवण' की शुरुआत की। अब उनका व्यवसाय महीने में 6-7 लाख रुपये कमाता है। आइए, यहां ललिता की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

फिजिक्स में ग्रेजुएट ललिता की 20 साल की उम्र में शादी हो गई थी। हमेशा से वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहती थीं। शुरुआत में उन्होंने ट्यूशन पढ़ाया। फिर एक फार्मेसी कंपनी के लिए दवाइयां बेचीं। लेकिन, उन्हें अपने काम से संतुष्टि नहीं मिल रही थी।। ललिता के पति की एक गैस एजेंसी थी। लेकिन, राज्य सरकार की ओर से नई गैस पाइपलाइन शुरू करने से उनका बिजनेस ठप पड़ता गया। ऐसे में 2016 में ल‍ल‍िता ने टिफिन बॉक्स खरीदने के लिए 2,000 रुपये और विज्ञापन के पर्चे बंटवाने के लिए 500 रुपये का निवेश करके अपना होम टिफिन बिजनेस शुरू किया। उनका यह बिजनेस ठाणे के वर्किंग प्रफेशनल्स और स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया।

ललिता ने अपने टिफिन सर्विस का नाम 'घरची आठवण' यानी 'घर की यादें' इसलिए रखा, ताकि लोगों को घर जैसा सादा खाना मिल सके। एक साल तक तो सब कुछ ठीक रहा। लेकिन, जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि लोग उनके फलते-फूलते व्यवसाय के बावजूद उन्हें एक 'गृहिणी' के रूप में ही देखते हैं। लल‍िता एक उद्यमी के रूप में पहचान बनाना चाहती थीं। उनमें अपने व्यवसाय को बढ़ाने की बहुत ज्‍यादा इच्‍छा थी। लेकिन, ललिता की बचत सीमित थी। कोई भी उन्हें लोन देने को तैयार नहीं था।


2019 में ललिता ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के स्टार्टअप कॉम्पिटिशन के बारे में एक अखबार में पढ़ा। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम मिलना था। ललिता ने अपनी कहानी शेयर की और प्रतियोगिता जीत गईं। टैक्स कटने के बाद ललिता को 7 लाख रुपये मिले। इसे उन्होंने तुरंत अपने व्यवसाय में लगा दिया। उन्‍होंने 6 लाख रुपये रेस्टोरेंट में लगाए। बाकी पैसे रिजर्व फंड के तौर पर रखे।


इस पैसे से ललिता ने जुलाई 2019 में ठाणे कोपरी में अपना खुद का रेस्टोरेंट 'घरची आठवण' खोला। आज ललिता का बिजनेस घर का बना खाना, कैटरिंग और टिफिन सर्विस के जरिए हर महीने 6-7 लाख रुपये कमाता है। उनके बिजनेस का सालाना रेवेन्‍यू 1 करोड़ रुपये है। जैसे-जैसे उनका व्यवसाय बढ़ता गया, उनके पति ने भी गैस एजेंसी का काम छोड़ दिया और ललिता को पूरा सहयोग देने लगे। इस दंपति के पास अब दस फुल-टाइम कर्मचारी काम करते हैं। ललिता की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो घर से ही अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.