घर में शुरू की 'कीड़ा जड़ी' की खेती, सालाना 30 लाख रुपये पहुंची कमाई

Updated on 19-09-2024 11:00 AM
नई दिल्ली: आपने घर में खेती करना सुना होगा। लेकिन क्या घर में जड़ी-बूटी उगाना सुना है? अगर सुना होगा तो काफी कम। दिल्ली की रहने वाली सुमन सुखीजा आज एक खास जड़ी-बूटी का बिजनस करके लाखों रुपये कमा रही हैं। सुमन कॉर्डिसेप्स मशरूम की खेती करती हैं। इसे हिंदी में 'कीड़ा जड़ी' के नाम से भी जानते हैं। कीड़ा जड़ी अपने औषधीय गुणों के लिए काफी फेमस है। सुमन इसकी खेती के अलावा लोगों को इसे उगाने की ट्रेनिंग भी देती हैं।

सुमन बताती हैं कि घर में वह ज्यादातर समय खाली रहती थीं। ऐसे में उन्होंने सोचा कि इस खाली समय में कुछ बिजनेस किया जाए। साल 2018 में उन्होंने हरियाणा के मुरथल में HAIC मशरूम और कृषि विकास केंद्र से मशरूम की खेती की ट्रेनिंग ली। बटन मशरूम की खेती के बारे में सीखते समय उन्होंने कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस के बारे में भी सुना। यह हिमालय में पाया जाने वाला औषधीय गुणों वाला एक कवक है। इसे प्रयोगशाला में भी उगाया जा सकता है। इसे हिंदी में 'कीड़ा जड़ी' के नाम से जाना जाता है।

घर पर की शुरुआत


ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सुमन ने अपने घर के एक कमरे में एक लैब बनाई। वह कहती हैं कि साल 2018 में 200 वर्ग फीट में लैब बनाने में करीब 4 लाख रुपये का खर्च आया। उन्होंने थाईलैंड से कल्चर खरीदा। यह कल्चर कॉर्डिसेप्स उगाने का आधार या बीज है। यह ठोस होता है और 3 इंच की पेट्री डिश में आता है। सुमन अब इसे 93 हजार रुपये प्रति किलो की कीमत में बेचती हैं। इसे बेचकर वह करीब 30 लाख रुपये साल की कमाई कर रही हैं।

ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं


इस खेती को करने में ज्यादा मेहनत या समय की जरूरत नहीं पड़ती। सुमन बताती है कि इसकी शेल्फ लाइफ लंबी होती है और इन्हें ताजा बेचने का कोई दबाव नहीं होता। कॉर्डिसेप्स को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है। साथ ही यह ऑटोइम्यून बीमारियों, सांस से संबंधी समस्याओं, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल कम करने, किडनी को हेल्दी रखने आदि में कारगर है।

हर महीने काफी लोगों को ट्रेनिंग


सुमन हर महीने लगभग 20 से 30 लोगों को इसकी खेती की ट्रेनिंग देती हैं। साथ ही उनके लिए लैब स्थापित करने में मदद भी करती हैं। ट्रेनिंग के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये लेती हैं। सुमन बताती हैं कि जो भी शख्स कॉर्डिसेप्स की खेती करना चाहता है, उसके पास कम से कम 100 वर्ग फुट का स्पेस होना जरूरी है। इसमें शुरुआती निवेश करीब 3 लाख रुपये का होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.