अमेरिका-यूरोप डील के तुरंत बाद भारत पर दिखने लगे 'साइड इफेक्‍ट', इन संकेतों से समझ‍िए कैसे हम पर असर

Updated on 28-07-2025 12:35 PM
नई दिल्‍ली: अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच व्यापार समझौते को ग्‍लोबाल बाजारों ने सकारात्मक रूप से लिया है। लेकिन, भारत पर इसके 'साइड इफेक्‍ट' दिखाई दिए हैं। यह समझौता वैश्विक व्यापार अनिश्चितता को कम कर सकता है। हाालंकि, भारत पर इसका प्रभाव उतना सीधा और सकारात्मक नहीं दिख रहा है। भारतीय रुपये और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई), क्रूड की कीमत और शेयर बाजारों की चाल से इसे समझा जा सकता है।

यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता हुआ है। इस समझौते के बाद अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेल की कीमत मजबूत हुई है। भारतीय शेयर बाजारों में मायूसी दिखी है। रुपये पर दबाव देखने को मिला है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली बढ़ गई है।

भारत पर प्रतिकूल असर के संकेत

डील के ऐलान के बाद रुपये पर दबाव देखने को मिला। इसके अवमूल्यन यानी ग‍िरावट का जोखिम बढ़ गया है। अमेरिका-ईयू व्यापार समझौते के बाद ग्‍लोबल स्टॉक बढ़े। यूरो मजबूत हुआ। लेकिन, भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.48-86.51 की सीमा में थोड़ा ही बदला। इसमें थोड़ा गिरने का रुझान दिख रहा है। इसकी मुख्य वजह लगातार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की निकासी है। जुलाई में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में में लगभग 75 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिक्री की है। इससे पिछले तीन महीनों के इनफ्लो का रुझान उलट गया है। 24 जुलाई को ही उन्होंने भारतीय शेयरों में 23.11 करोड़ डॉलर और बॉन्ड में 5.52 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिक्री की। यह प्रत्यक्ष रूप से दर्शाता है कि वैश्विक व्यापार में स्थिरता आने के बावजूद विदेशी पूंजी भारत से बाहर निकल रही है। इससे रुपये पर दबाव पड़ रहा है।

बढ़ते तेल की कीमतें और आयात बिल पर असर

यूएस-ईयू व्यापार समझौते और चीन के साथ संभावित टैरिफ विराम की उम्मीद से तेल की कीमतें बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.4% बढ़कर 68.7 डॉलर प्रति बैरल हो गया। भारत कच्चे तेल (क्रूड) का बड़ा आयातक है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी सीधे तौर पर भारत के आयात बिल को बढ़ाएगी। इससे देश के व्यापार घाटे पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ऊंची तेल कीमतें महंगाई को भी बढ़ावा दे सकती हैं। इससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पर ब्याज दरों को लेकर दबाव बढ़ सकता है।

ग्‍लोबल आर्थिक माहौल में भारत की स्थिति

अमेरिका-ईयू समझौता ग्‍लोबल व्यापार युद्ध के एक बड़े टकराव को टालता है। ग्‍लोबल आर्थिक गतिविधि के लिए जोखिम को कम करता है। हालांकि, यह बड़े आर्थिक ब्लॉकों के बीच द्विपक्षीय समझौतों के बढ़ते रुझान को भी दर्शाता है।
भारत भी जबकि अमेरिका के साथ एक खास समझौते की उम्मीद कर रहा है। लेकिन, यह देखना बाकी है कि ग्‍लोबल व्यापार सौदों में इतनी तेजी से बदलाव के बीच भारत अपनी स्थिति को कैसे मजबूत कर पाता है। अगर विदेशी निवेशक अमेरिका और ईयू जैसे ज्‍यादा 'स्थिर' और बड़े बाजारों की ओर रुख करते हैं तो भारत जैसे उभरते बाजारों से पूंजी का बाहर जाना जारी रह सकता है।

फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉल‍िसी का असर

इस हफ्ते फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक भी फोकस में रहेगी। भले ही दरों में बदलाव अपेक्षित नहीं है। लेकिन, फेड के बयान और चेयर जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों में 'सुरों में बदलाव' पर नजर रखी जाएगी। यह सितंबर में संभावित दर कटौती के संकेत दे सकती हैं।

अगर अमेरिका में ब्‍याज दर कटौती की संभावनाएं बढ़ती हैं तो यह अमेरिकी बाजारों को विदेशी निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक बना सकता है। इससे भारत से पूंजी का बाहर जाना बना रह सकता है। बेशक, अमेरिका-यूरोप व्यापार समझौते ने ग्‍लोबल रिस्‍क सेंटिमेंट में सुधार किया है। लेकिन, शुरुआती संकेतों के अनुसार, यह भारत के लिए बहुत अनुकूल नहीं दिख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.