विवाद की जड़
समीर मोदी और बीना मोदी ने प्रेस टाइम तक सवालों का जवाब नहीं दिया। गॉडफ्रे फिलिप्स और फिलिप मॉरिस ग्लोबल ब्रांड्स इंक ने भी सवालों का जवाब नहीं दिया। समीर मोदी की वकील सिमरन सिंह ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बीना मोदी की लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ललित मोदी की वकील अनुराधा दत्त ने भी कोई टिप्पणी नहीं की। मोदी परिवार में विवाद का मुख्य कारण 11,000 करोड़ रुपये की विरासत का बंटवारा है। परिवार के मुखिया के के मोदी का 2019 में निधन हो गया था। उनकी विरासत में लिस्टेड कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स में परिवार की करीब 50% हिस्सेदारी शामिल है। मौजूदा बाजार मूल्य पर इसकी कीमत 5,500 करोड़ रुपये से अधिक है। साथ ही मोदी परिवार की कई अन्य कंपनियों में भी परिवार के शेयर हैं।