शिल्पा शेट्टी के लग्जरी रेस्टोरेंट में होगी सोनाक्षी सिन्हा की शादी, जानिए कितनी होती है इससे कमाई

Updated on 18-06-2024 02:37 PM
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 23 जून को शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्त्रां बास्टियन (Bastian) में होगी। यह लग्जरी रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा में स्थित कोहिनूर टॉवर में सबसे ऊपरी मंजिल पर है। यहां से मुंबई की स्काईलाइन का शानदार 360 डिग्री व्यू दिखता है। इसमें आलीशान कैफे के साथ-साथ एक पूल भी शामिल है। इसमें 450 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। शिल्पा शेट्टी की इस रेस्टोरेंट से काफी कमाई होती है। दिग्गज अभिनेत्री ने खुद ही यह बात कही थी कि फिल्मों और टीवी से ज्यादा उनकी कमाई रेस्टोरेंट से होती है।

शिल्पा ने एक इंटरव्यू में यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वह फिल्म और टीवी से ज्यादा अपने रेस्टोरेंट बिजनस से कमाई करती हैं। उनका रेस्टोरेंट बास्टियन मुंबई का हॉटस्पॉट है। शिल्पा ने तो यहां तक दावा किया था कि बास्टियन की वजह से उन्होंने पिछले फाइनेंशियल ईयर में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में देश में सबसे अधिक जीएसटी चुकाया है। शिल्पा ने कहा, 'मेरे मैनेजर ने कहा कि एक्टर के तौर पर आपके काम की तुलना में बास्टियन में सीटें बुक करने के लिए अधिक फोन कॉल आते हैं।' शिल्पा साल में 2019 में बास्टियन के साथ जुड़ीं थी। इस वक्त इस रेस्टोरेंट चेन के मुंबई में वर्ली और बांद्रा में दो रेस्त्रां हैं। इसके अलावा मुंबई में बिज्जा नाम से भी एक और रेस्टोरेंट है। शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेंट चेन बास्टियन की को-ऑनर हैं। उन्होंने 2019 में होटल कारोबारी रणजीत बिंद्रा से इस चेन में 50 फीसदी हिस्सदारी हासिल की थी।

3,000 करोड़ रुपये की कंबाइंड नेटवर्थ

CA Knowledge के मुताबिक 2023 में शिल्पा की नेटवर्थ 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 166 करोड़ रुपये है। वह हर साल 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करती हैं। शिल्पा को फिल्मों में काम करने के लिए 1 से दो करोड़ रुपये के साथ प्रॉफिट शेयरिंग फीस के तौर पर लेती हैं। वहीं वह हर विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। शिल्पा अपने SVS Studios, क्लोदिंग कंपनी DreamSS, फिटनेस ऐप सिंपल सोलफुल के अलावा फूड प्रॉडक्ट WickedGud और Mamaearth में निवेश से भी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की कंबाइंड नेटवर्थ 3,000 करोड रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.