दिल्ली में कीमत
मजबूत वैश्विक संकेतों के अनुरूप मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपये उछलकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 2,800 रुपये टूटकर 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रही। सोमवार को यह 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 3.72 डॉलर यानी 5.15% बढ़कर 75.85 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि सोना 69.61 डॉलर यानी 1.61% बढ़कर 4,401.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि मजबूत औद्योगिक मांग और वैश्विक कीमतों में तेजी से स्थानीय बाजार में चांदी को बढ़ावा मिला



