चांदी ने निवेशकों को किया मालामाल! रेकॉर्ड तेजी से बढ़ रहे भाव, क्या निवेश का है सही समय
Updated on
27-05-2024 06:21 PM
नई दिल्ली: चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय में रेकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। चांदी के भाव में आया उछाल सोने पर भी भारी पड़ा है। चांदी के भाव अभी 95 हजार रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच चुके हैं। इस साल फरवरी महीने में चांदी की कीमत 70 हजार रुपये प्रति किलो से कम चल रही थी। ऐसे में देखें तो चांदी की कीमतों में अभी तक 30 फीसदी से ज्यादा का उछाल (Silver Price Hike) आ चुका है। जानकारों की मानें तो चांदी में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है। चांदी के भाव आने वाले समय में एक लाख रुपये के स्तर को पार कर सकते हैं। चांदी में निवेश करने वालों को अच्छा मुनाफा हुआ है। चांदी को एक फाइनेंशियल एसेट के तौर पर भी देखा जाता है।