गिरते बाजार में रॉकेट बना शेयर रिलायंस का शेयर, मुकेश अंबानी की कंपनी को कहां से मिला 'टॉनिक'
Updated on
24-07-2024 05:18 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका ने कंपनी को वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके बावजूद अमेरिका का सरकार ने रिलायंस को वहां से क्रूड इंपोर्ट फिर से शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। सूत्रों का कहना है कि रिलायंस जल्द ही वेनेजुएला से क्रूड खरीद शुरू करने की योजना बना रही है। इससे आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में तेजी आ सकती है। बुधवार को कंपनी का शेयर बीएसई सेंसेक्स पर सुबह गिरावट के साथ खुला लेकिन दिन चढ़ने के साथ उसमें तेजी आई। 11.00 बजे यह 1.27% तेजी के साथ 3013.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान सेंसेक्स 117 अंक की गिरावट आई है।