LG-Samsung को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में रिलायंस, क्या है अंबानी का कैंपा कोला वाला प्लान?

Updated on 31-10-2025 02:39 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने नए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स के लिए 'कैंपा कोला' वाली रणनीति अपनाने की तैयारी में है। इसमें आक्रामक दाम, ट्रेडर्स को ज्यादा मार्जिन, बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और विदेशी बाजारों में पैठ बनाना शामिल है। हाल ही में रिलायंस ने केल्विनटर और बीपीएल ब्रांड्स को अपने साथ जोड़ा है। दो उद्योग विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है। रिलायंस रिटेल इन दोनों इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स को मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, रीजनल रिटेल चेन्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उतारेगी।

रिलायंस की कैंपा कोला सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड को फिर से जीवित करने की रणनीति ने कंपनी को कोका-कोला और पेप्सिको जैसे बड़े खिलाड़ियों के दबदबे वाले घरेलू बाजार में अच्छी टक्कर देने में मदद की थी। विशेषज्ञों का कहना है कि रिलायंस के प्रोडक्ट्स की कीमत LG या Samsung जैसे स्थापित ब्रांड्स से 20-25% कम होगी। साथ ही इन प्रोडक्ट्स को अलग-अलग प्राइस पॉइंट्स पर पेश किया जाएगा। अब तक ये प्रोडक्ट्स मुख्य रूप से ब्रांड्स के अपने स्टोर्स से ही बेचे जा रहे थे।

कैसे होगा मुकाबला?

एक जानकार ने बताया कि स्थापित ब्रांड्स की तुलना में 8-15% ज्यादा मार्जिन दिया जाएगा। रिलायंस का मानना है कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, आक्रामक दाम और ज्यादा मार्जिन उसे इस खेल में जीत दिलाएंगे और वह अच्छा मार्केट शेयर हासिल कर पाएगी। रिलायंस ने केल्विनटर और बीपीएल ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी देशों में एक्सपोर्ट करना भी शुरू कर दिया है। इसके बाद श्रीलंका और मिडिल ईस्ट के मार्केट का टारगेट किया जाएगा। फिर कंपनी की योजना अफ्रीका तक पहुंच बनाने की है। रिलायंस रिटेल के एक प्रवक्ता ने नेपाल और भूटान में एक्सपोर्ट की पुष्टि की है।रिलायंस 2019 से स्वीडिश अप्लायंस निर्माता इलेक्ट्रोलक्स से ब्रांड लाइसेंस लेकर केल्विनटर ब्रांड बेच रही थी। लेकिन पिछले तिमाही में कंपनी ने यह ब्रांड लगभग ₹160 करोड़ में खरीद लिया। बीपीएल ब्रांड का लाइसेंस उसे 2020 में मिला था। तब से रिलायंस ने इन दोनों ब्रांड्स के तहत प्रोडक्ट्स की रेंज को काफी बढ़ाया है। केल्विनटर के तहत कंपनी ने प्रीमियम साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर से लेकर फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन और आम लोगों के लिए डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर और एयर कूलर तक, होम अप्लायंसेज की पूरी रेंज लॉन्च की है।

BPL का प्लान

बीपीएल ब्रांड के तहत रिलायंस ने एंट्री-लेवल और मिड-सेगमेंट टीवी से आगे बढ़कर प्रीमियम मॉडल्स भी पेश किए हैं। अब वे एसी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और छोटे-मोटे अप्लायंसेज को भी सभी प्राइस सेगमेंट्स में लॉन्च कर रहे हैं। एक ईमेल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के अपने इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स टेक्नोलॉजी के जरिए ग्लोबल इनोवेशंस को भारत और दुनिया भर के उपभोक्ताओं तक पहुंचाना चाहती है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि कंपनी प्रोडक्ट सेगमेंट्स, प्राइस पॉइंट्स और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों की तलाश जारी रखेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.