बिक जाएगी क्वालिटी वॉल्स, कॉर्नेटो और मैग्नम आइसक्रीम! खरीदने के लिए मची है होड़, कौन-कौन है रेस में

Updated on 10-09-2024 12:54 PM
नई दिल्ली: हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने आइसक्रीम बिजनस के पुनर्गठन की संभावनाओं का आकलन करने के लिए स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति गठित की है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बिजनस को बेच सकती है। कई कंपनियों ने उसके आइसक्रीम बिजनस को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर के पोर्टफोलियो में क्वालिटी वॉल्स, कॉर्नेटो और मैग्नम जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। कंपनी के आइसक्रीम बिजनस को खरीदने के लिए आरजे कॉर्प, एमएमजी ग्रुप और नेस्ले ने दिलचस्पी दिखाई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की सालाना ₹60,000 करोड़ की बिक्री में आइसक्रीम बिजनस की हिस्सेदारी करीब 3% है। कंपनी ने हाल में बताया कि वह आइसक्रीम बिजनस की समीक्षा के लिए एक स्वतंत्र समिति का गठन कर रही है। यह समिति को रिस्ट्रक्चरिंग पर काम करने को कहा है।

आरजे कॉर्प क्विक सर्विस चेन केएफसी और पिज्जा हट ऑपरेट करने के साथ ही पेप्सिको के लिए बॉटलिंग का काम संभालती है। एमएमजी ग्रुप उत्तर और पूर्वी भारत में मैकडॉनल्ड्स चलाता है और सात ही कोका-कोला के लिए एक फ्रैंचाइजी बॉटलर भी है। एक सूत्र ने कहा कि प्रत्येक संभावित दावेदार का आइसक्रीम बिजनस के साथ सीधा तालमेल है। यह बातचीत बिजनस की वैल्यूएशन पर निर्भर करेगी। HUL और नेस्ले इंडिया ने ईमेल का जवाब नहीं दिया जबकि रवि जयपुरिया के आरजे कॉर्प और एमएमजी ग्रुप के अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कौन-कौन है होड़ में


आरजे कॉर्प पहले से ही क्रीम बेल आइसक्रीम बेचता है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार क्रीम बेल की 25 राज्यों में उपस्थिति है। 800 वितरकों और 11,000 पुश कार्ट के साथ यह भारत के शीर्ष पांच आइसक्रीम ब्रांडों में शामिल है। हालांकि पेप्सिको की बॉटलिंग और क्विक-सर्विस चेन KFC, पिज्जा हट और कोस्टा कॉफी बिजनस की तुलना में कंपनी का यह बिजनस काफी छोटा है।

दुनिया की सबसे बड़ी पैकेज्ड फूड मेकर कंपनी नेस्ले की भारतीय यूनिट भी एचयूएल के आइसक्रीम बिजनस को खरीदने की होड़ में है। नेस्ले इंडिया के एमडी सुरेश नारायणन का कहना है कि कंपनी ऐसे अधिग्रहणों के लिए खुली है जो उसके बिजनस के अनुरूप हो। भारत में नेस्ले ने एक दशक पहले ग्लोबल आइसक्रीम ब्रांड Movenpick को बेचा था लेकिन सुस्त मांग के कारण उसने इसे छोड़ दिया था। MMG ग्रुप के पास कोल्ड चेन और फ्रोजन डेसर्ट दोनों में बैक-एंड तालमेल है। यह अपने 200 से अधिक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में फ्रोजन डेसर्ट बेचती है।

सबसे बड़ी आइसक्रीम मेकर


HUL की पैरेंट कंपनी यूनिलीवर दुनिया की सबसे बड़ी आइसक्रीम निर्माता है। इसमें बेन एंड जेरी और मैग्नम जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। कंपना का आइसक्रीम बिजनस ₹7.9 अरब का है जो उसके कुल रेवेन्यू में 16% है। वजीर एडवाइजर्स के अनुसार भारतीय आइसक्रीम बाजार वित्त वर्ष 2025 तक 5 बिलियन डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है जबकि 2023 में यह 3.4 बिलियन डॉलर का था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.