पुतिन या मोदी...? दोनों में से किसके विमान की कीमत है ज्यादा, उड़ते महल से कम नहीं हैं ये हवाई जहाज

Updated on 05-12-2025 12:48 PM
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय दो दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। वह कल यानी 4 दिसंबर को भारत पहुंचे थे। पुतिन जिस विमान से भारत आए, वह किसी उड़ते महल से कम नहीं है। इसमें वे सारी सुविधाएं मौजूद हैं जो किसी महल में होती हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस विमान में उड़ते हैं, वह भी पुतिन के विमान से कम नहीं है। दोनों के हवाई जहाज की कीमत में काफी अंतर है।

रूसी नेता का यह विमान इल्यूशिन II-96-300 (Ilyushin II-96-300) है। पुतिन के विमान को फ्लाइंग क्रेमलिन ( Flying Kremlin ) कहा जाता है। यह सोवियत काल की देन है। इसे 1980 के दशक में इल्यूशिन डिजाइन ब्यूरो ने II-86 (II-86) एयरलाइनर के आधुनिक उत्तराधिकारी के रूप में विकसित किया था। शुरुआत में इसे लंबी दूरी की व्यावसायिक और सरकारी उड़ानों के लिए बनाया गया था। इसकी पहली उड़ान 28 सितंबर 1988 को हुई थी और इसे रूसी प्रमाणन 29 दिसंबर 1992 को मिला। यह विमान जुलाई 1993 में सेवा में आया।

खास है रूसी नेता का विमान

रूसी राष्ट्रपति के लिए खास तौर पर बनाया गया एडिशन II-96-300PU है। इसमें PU का मतलब पुंक्ट उप्रावनिया (Punkt Upravleniya) है जिसका अर्थ कमांड पोस्ट है। इसे 2000 के दशक की शुरुआत में वीआईपी (VIP) ट्रांसपोर्ट के लिए तैयार किया गया था। इसकी सुरक्षा सबसे अहम है। इसमें सुरक्षित संचार व्यवस्था, मिसाइल से बचाव के इंतजाम और इमरजेंसी के लिए एक परमाणु कमांड बटन भी है।

कितनी है इसकी कीमत?

विमान के अंदर का हिस्सा किसी आम हवाई जहाज जैसा नहीं, बल्कि एक उड़ते हुए महल जैसा है। इसमें कॉन्फ्रेंस रूम, निजी दफ्तर, बेडरूम और सोने की परत वाले सजावटी सामान और बेहतरीन लकड़ी का काम जैसी शाही चीजें हैं। यह 262 यात्रियों तक को ले जा सकता है।

बात अगर इसकी कीमत की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत अलग-अलग बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्लादिमीर पुतिन के विमान की कीमत 70 मिलियन डॉलर से लेकर 500 मिलियन डॉलर के बीच बताई जाती है। हालांकि कुछ जगह इसकी कीमत 716 मिलियन डॉलर भी बताई गई है। लेकिन ज्यादातर जगह 500 मिलियन डॉलर (करीब 4500 करोड़ रुपये) है।

कैसा है पीएम मोदी का विमान?

पीएम मोदी जिस विमान में उड़ते हैं, वह कोई साधारण विमान नहीं है। इस विमान में ऐसे-ऐसे फीचर हैं कि इस पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता। पीएम मोदी दो खास बोइंग 777 विमानों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें 'एयर इंडिया वन' कहा जाता है। ये विमान बहुत खास हैं। इनमें गुप्त बातचीत के लिए एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम लगा है। साथ ही, मिसाइलों से बचाव के लिए मिसाइल-डिफेंस सिस्टम और सेल्फ-प्रोटेक्शन सूट भी हैं। ये सूट राडार से आने वाली या गर्मी ढूंढने वाली मिसाइलों का पता लगाकर उन्हें नाकाम कर सकते हैं।विमान के अंदर एक कॉन्फ्रेंस रूम है, जहां मीटिंग हो सकती है। एक वीवीआईपी के लिए खास केबिन भी है। एक मेडिकल फैसिलिटी भी है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके। इससे ऊंचे स्तर के अधिकारी उड़ान के दौरान भी जरूरी काम कर सकते हैं और किसी भी मुश्किल हालात से निपट सकते हैं। ये विमान करीब 13,500 किलोमीटर तक बिना रुके उड़ सकते हैं। इनकी स्पीड करीब 900 किलोमीटर प्रति घंटा है।

कितनी है मोदी के विमान की कीमत?

पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति भी इस विमान का इस्तेमाल करते हैं। इस विमान के बाहर हिंदी में 'भारत' तो अंग्रेजी में 'INDIA' लिखा है। इसके अलावा इस पर अशोक चिन्ह भी बना है। इस विमान को इंडियन एयर फोर्स के पायलट उड़ाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इसके लिए खास ट्रेनिंग दी गई है।

भारत ने बोइंग से जो दो विमान खरीदे हैं उनकी कीमत 8458 करोड़ रुपये बताई गई है। यानी एक विमान की कीमत 4229 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेफ्टी के लिए इसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.