लैब में तैयार हो रहे हीरे की कीमतें गिरीं, लोग इस वजह से चुका रहे ज्यादा दाम, देखें डिटेल्स
Updated on
25-05-2024 12:44 PM
मुंबई: सिंथेटिक डायमंड या यों कहें कि Lab Grown Diamond (LGD) की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं। लेकिन इसके बाद भी ग्राहक ज्यादा कीमतें चुका रहे हैं। ग्लोबल मार्केट्स में ओवरप्रोडक्टशन के कारण FY24 में इंडियन लैब ग्रोन डायमंड की कीमतों में 45 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन ज्यादा कीमत बाजार में वसूली जा रही है। उन्मेदमल त्रिलोकचंद झवेरी के प्रमुख कुमार जैन के मुताबिक, गोल्ड महंगा होने से लोगों का एलजीबी की ओर थोड़ा आकर्षण बढ़ा है। लोगों को लग रहा है कि उन्हें अच्छी डील मिल रही है। लेकिन ऐसा नहीं है। सिंथेटिक डायमंड की ट्रेड 99 पर्सेंट के लो पर हो रही है। इसकी कीमतों का कोई फिक्स पैमाना नहीं है। इसकी वजह से बड़े जूलरी कारोबारी अभी इससे दूर हैं।