दिल्ली में 'सस्ती दर' पर प्रीमियम फ्लैट खरीदने का मौका, डीडीए लेकर आ रही नई स्कीम, जानें क्या होगी कीमत
Updated on
18-08-2025 01:10 PM
नई दिल्ली: दिल्ली में अगर आप सस्ती कीमत पर प्रीमियम फ्लैट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) जल्द ही एक नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। इसका नाम प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 ( Premium Housing Scheme 2025 ) है। यह स्कीम 26 अगस्त से शुरू होगी। यह स्कीम के अंतर्गत वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका आदि जगह फ्लैट होंगे। कुल फ्लैट की संख्या करीब 250 फ्लैट होंगे। साथ ही, कार और स्कूटर के लिए गैरेज भी होंगे। ये रेडी-टु-मूव-इन फ्लैट होंगे। यानी यह फ्लैट बनकर तैयार हैं। इसके बारे में डीडीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।वेबसाइट पर नहीं है जानकारी
डीडीए ने एक्स पर बताया है कि इन फ्लैट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। लेकिन जब हमने सोमवार दोपहर 12 बजे इस वेबसाइट को चेक किया तो वहां हमें प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिली। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस स्कीम के बारे में जानकारी दी हुई है।कहां-कहां हैं फ्लैट?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डीडीए की इस योजना के अंतर्गत ये फ्लैट और गैरेज जहांगीरपुरी, नन्द नगरी, पीतमपुरा, अशोक विहार, वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका और शालीमार बाग में हैं। इनकी नीलामी ऑनलाइन होगी, जिसे ई-ऑक्शन कहते हैं। इस योजना को 11 जुलाई को एलजी वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में मंजूरी मिली थी।कई तरह के फ्लैट मौजूद
इस योजना में कई तरह के फ्लैट हैं। वसंत कुंज, जसोला के पॉकेट 9B और द्वारका के सेक्टर 19B में 39 एचआईजी फ्लैट हैं। एचआईजी मतलब हाई इनकम ग्रुप, यानी ज्यादा आय वाले लोगों के लिए फ्लैट। जहांगीरपुरी, नन्द नगरी, द्वारका और पीतमपुरा में 48 एमआईजी यूनिट हैं। एमआईजी मतलब मिडिल इनकम ग्रुप, यानी मध्यम आय वाले लोगों के लिए फ्लैट। रोहिणी में 22 एलआईजी फ्लैट हैं। एलआईजी मतलब लो इनकम ग्रुप, यानी कम आय वाले लोगों के लिए फ्लैट।