एक फैसले का बड़ा कमाल... हेल्थ और टर्म पॉलिसी की बढ़ गई बिक्री, कंपनियों की बल्ले-बल्ले

Updated on 14-10-2025 01:34 PM
नई दिल्ली: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी खत्म होने के बाद बीमा पॉलिसीज की बिक्री में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। खासकर टर्म और हेल्थ इंश्योरेंस जैसे सेगमेंट में 22 सितंबर के बाद काफी तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि सितंबर के लिए लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के ग्रोथ के आंकड़े थोड़े कमजोर रहे। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि सितंबर के पहले पंद्रह दिनों में ग्राहकों ने खरीदारी रोक दी थी लेकिन GST छूट के बाद बिक्री में अचानक उछाल आया है। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर पहले 18% जीएसटी लगता था जिसे अब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

बीमा नियामक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इंडिविजुअल रेगुलर प्रीमियम वाली पॉलिसीज में पहले साल के प्रीमियम में 5.7% की गिरावट देखी गई। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ आनंद रॉय ने कहा कि जीएसटी कट के बाद सभी चैनलों पर पॉलिसी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर अंकुर खरबंदा ने बताया कि जब से इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST में छूट मिली है, तब से हेल्थ इंश्योरेंस की बिक्री में उछाल आई है। हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े सर्च में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे साफ है कि ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

जीएसटी में छूट

बंधन लाइफ के एमडी और सीईओ सतीश्वर बी ने कहा कि हाल ही में टर्म इंश्योरेंस पर GST छूट मिलने के बाद टर्म इंश्योरेंस के लिए पूछताछ में तेजी आई है। जीएसटी में छूट लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है। इससे टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना अब और भी आसान हो गया है। GST में छूट से प्रीमियम की रकम कम हो गई है। इससे ये पॉलिसीज ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.